Dhanbad News : बीपीएल कोटा नामांकन : घर से स्कूल तक की दूरी का गूगल मैप देना अब अनिवार्य नहीं
Author Narendra kumar singh
Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग स्वयं करायेगी दूरी की मापी
विज्ञापन
बीपीएल कोटा से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. दस्तावेज में बदलाव होने से अभिभावकों को हो रही परेशानी को देखते हुए बदलाव किया गया है. अब घर से स्कूलों की दूरी का गूगल मैप अनिवार्य नहीं रह गया है. इसे ऑप्शनल में कर दिया गया है. अभिभावक घर से स्कूल की दूरी का गूगल मैप दे सकते हैं या फिर नहीं भी दे सकते हैं. दूरी की मापी शिक्षा विभाग की ओर से करायी जायेगी.
आवेदन करने में आ रही थी दिक्कत :
बीपीएल कोटा में नामांकन के लिए अभिभावकों को घर से नजदीक के तीन विद्यालयों के लिए आवेदन करना है. इसमें दिक्कत आ रही है कि अभिभावकों को ही तीनों विद्यालयों का घर से स्कूल की दूरी माप कर उसका गूगल मैप को अपलोड करना है. गर्मी में अभिभावकों को दिक्कत आ रही थी. ऐसे में अभिभावकों को पैदल घर से स्कूल की मापी कर उसका गूगल मैप की दूरी देनी पड़ रही थी.10 मई तक लिया जा रहा है आवेदन :
आरटीइ से नामांकन के लिए आवेदन करने की तिथि 10 मई निर्धारित है. आवेदन के बाद आगे की प्रक्रिया की जानी है. खामियों को दूर करने के लिए बीपीएल नामांकन में घर के बाहर का जियो टैगिंग फोटाे अपलोड करना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










