सरकारी स्कूलों में नयी कमेटी का होगा गठन
Updated at : 12 Jun 2024 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निर्देश जारी किये
विज्ञापन
धनबाद.
सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन होना है. इसके लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निर्देश जारी किये गये हैं. विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है. समय पूरा होने वाले विद्यालय में नयी कमेटी का गठन किया जाना है. अप्रैल में तीन, मई में तीन, जून में पांच, जुलाई में 112, अगस्त में 240 विद्यालयों में समिति का पुनर्गठन होना है. नवगठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का परिचय पत्र, समिति का लेटर पेड व स्टांप बनाया जाना है. समिति के नव निर्वाचित सदस्यों का नाम विद्यालय में दीवार लेखन होना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




