Dhanbad News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार मां-बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती

धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एलसी रोड में रविवार की देर शाम एक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी.

विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एलसी रोड में रविवार की देर शाम एक कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में हीरापुर निवासी ममता पाण्डेय व उनकी बेटी, दोनों को गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों की मदद से दोनों घायलों को बरटांड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार ममता पांडेय रविवार की शाम अपनी स्कूटी (जेएच 10 बीएक्स 7084) से हीरापुर अपने घर जा रही थी. इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में मां-बेटी दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola