Dhanbad News: चार दिन से लापता युवती शादी कर लौटी, थाना में हंगामा

Updated at : 29 Jan 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: चार दिन से लापता युवती शादी कर लौटी, थाना में हंगामा

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर चीरागोड़ा निवासी एक युवती चार दिन से लापता थी. मंगलवार को उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर थाना में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर चीरागोड़ा की रहने वाली एक युवती रिचा कुमारी राव चार दिन से लापता थी. मंगलवार को उसने अपने प्रेमी अनिकेत विश्वकर्मा के साथ शादी कर थाना में सरेंडर कर दिया. शादी की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन धनबाद थाना पहुंचे और हो हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया. बताया कि दोनों बालिग हैं. इसलिए कानूनी रूप से दोनों साथ रह सकते हैं. युवक बलियापुर के करमाटांड़ का रहने वाला है.

लड़के के पिता हुए राजी

25 जनवरी को रिचा अपने घर से लापता हो गयी थी. घटना के बाद परिजनों ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत की. पुलिस युवती को तलाश कर रही थी. इसी बीच मंगलवार को प्रेमी युगल ने शादी कर थाना में सरेंडर कर दिया. बताया कि उसने अपने प्रेमी अनिकेत के साथ धोखरा शिव मंदिर में शादी कर ली है. वहीं थाना में दोनों के परिजनों को पुलिस ने बुलाया. बाद में युवक के पिता ने रिचा को बहु के रूप में अपना लिया और उसे अपने घर ले जाने को तैयार हो गये. जबकि युवती के माता-पिता इसके विरोध में हैं. पुलिस अब दोनों परिवार को समझाने का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola