वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु होने की कामना

Updated at : 07 Jun 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु होने की कामना

वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु होने की कामना

विज्ञापन

सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

कतरास/झरिया.

कोयलांचल की महिलाओं ने गुरुवार को उपवास रख कर पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री की पूजा की. वट वृक्ष की पूजा कर सुहाग की सलामती की कामना की. पूजा के बाद वट वृक्ष पर कच्चे सूत लपेट कर सात फेरे लिए. पुजारी से सावित्री व सत्यवान की कथा सुनी. कतरास, आगरडीह, भटमुड़ना, बेहराकूदर, जमुआटांड़, तिलाटांड़, कतरास बाजार, टंडा बस्ती, फूलवार, गोपालपुर, कोलमुरना, कोयरीडीह, सोनारडीह, बहियारडीह, भागा बस्ती, लेढ़ीडूमर, रंगेनीबाड़ी, पंचगढ़ी, मालकेरा, देवग्राम, धर्माबांध में महिलाओं ने पूजा की. इधर, झरिया के बस्ताकोला, कतरास मोड़, चार नंबर, डिगवाडीह, जीतपुर, जियलगोड़ा, जोड़ापोखर, फुसबंगला, भागा में पूजा को लेकर सुबह से वट वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ लगी रही. सिंदरी. सिंदरी की महिला्ों ने गुरुवार को स्थानीय शिव मंदिर में सोलह शृंगार के साथ पति की सलामती के लिए वट सावित्री की पूजा की. बरगद के वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांध कर पति की दीर्घायु की कामना की. पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह था. पूर्वी टुंडी. प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के समीप पहुंचकर पूजा-अर्चना की. लटानी, शंकरडीह, बामनबाद, रामपुर, बड़बाद, पोखरिया, सोहनाद, चेपकिया, सुंदरपहाड़ी आदि गांवों में पूजा की गयी. बाघमारा. बाघमारा, भीमकनाली, हरिणा व माटीगढ़ में गुरुवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा धूमधाम से की. वट वृक्ष के नीचे बैठ कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी. बाघमारा के काली मंदिर के पुजारी मुरली पांडेय ने बताया कि प्रात: छह बजे से वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola