Dhanbad News: झरिया में सुहागिनों ने की गणगौर माता की पूजा, निकली शोभा यात्रा

Updated at : 01 Apr 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: झरिया में सुहागिनों ने की गणगौर माता की पूजा, निकली शोभा यात्रा

Dhanbad News: झरिया में सुहागिनों ने की गणगौर माता की पूजा, निकली शोभा यात्रा

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित राणी सती मंदिर में मंगलवार को प्रातः सुहागिनों ने गणगौर की पूजा की. दोपहर से दादी जी का सिंधारा उत्सव मनाया गया. इस दौरान श्रीराणी सती मंदिर से राज्य में पहली बार ईसर गणगौर माता की शोभा यात्रा निकाली गयी. पालकी में ईसर गणगौर माता जी को नगर भ्रमण कराया गया. शोभा यात्रा राणी सती मंदिर से सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, चार नंबर, धर्मशाला रोड होते हुए चिल्ड्रेन पार्क लाल बाजार से आनंद भवन पहुंचकर गणगौर माता को तालाब में विसर्जन किया गया. इस दौरान महिलाओं ने गौर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी, बाहर उबी थारी पूजन वाली,,,.,“ चालों है सखियों आपा हेमा चल चिंगारो राज,,,, गाकर लोगों का मन मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदीलाल तुलस्यान, प्रकाश झुनझुनवाला, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, नरेश अग्रवाल, संदीप सांवरिया, आलोक अग्रवाल, अनिल चौधरी, संजय झुनझुनवाला, बृजमोहन अग्रवाल, राणी सती महिला समिति की मीनू चौधरी, सरिता जालूका, सुनीता अग्रवाल, सुजाता खेमका, सरोज शर्मा, आशा खेमका, ममता तुलस्यान, सुमन अग्रवाल, संतोष गोयनका, कुसुम झुनझुनवाला, शोभा अग्रवाल आदि सदस्य सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola