राजगंज में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Apr 2024 2:15 AM
राजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मैराकुल्ही-कानाटांड़ पथ के बगल स्थित एक मकान से शनिवार को विवाहिता गुलनाज बीवी का शव फंदे से झूलते बरामद किया है.
फोटो एक : थाना गेट के बाहर मृतका के परिजन फोटो दो : थाना गेट पर जमे मृतका के परिजन मृतका की मां ने साजिश के तहत हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस राजगंज. राजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के मैराकुल्ही-कानाटांड़ पथ के बगल स्थित एक मकान से शनिवार को विवाहिता गुलनाज बीवी का शव फंदे से झूलते बरामद किया है. इस संबंध में मृतका की मां तेतुलमारी निवासी जमीला खातून ने राजगंज थाना में दिये आवेदन में साजिश के तहत बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकानेका आरोप बेटी के पति व ससुरालवालों पर लगाया है. शिकायत में कहा है कि मृतका को उसके पति व ससुरालवाले बराबर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित व मारपीट करते थे. राजगंज पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के ससुराल वालों को सौंप दिया है. इधर, जिप सदस्य लाला खान ने दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है. मुंबई में मजदूरी करता है पति, कमरे में चालू था मृतका का मोबाइल पुलिस बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची. कमरे में मृतका का शव फंदे से लटका था. पलंग के एक कोने पर मृतका का मोबाइल चालू था. चर्चा है कि मृतका का एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग था. मोबाइल पर मृतका के मोबाइल पर अंतिम वीडियो कॉल उसी का था. मृतका का पति मुंबई में मजदूरी करता है. वह मुंबई से राजगंज के लिए रवाना हो गया है. मृतका का दो पुत्र तनवीर (13) व उमर (7) है. पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. राजगंज थानेदार तपन कुमार पाणीग्रही ने बताया कि पुलिस ने मृतका का शव उसके घर के एक बंद कमरे से दुपट्टे के सहारे फंदे से झुलते हुए बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










