Dhanbad News : विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का केस

Updated at : 14 Feb 2025 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का केस

Dhanbad News : विवाहिता का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, दहेज हत्या का के

विज्ञापन

Dhanbad News : बलियापुर थाना क्षेत्र के बेलगड़िया मोहली टोला निवासी जयराम मोहली की पत्नी डोली देवी (30) का शव गुरुवार की सुबह टोला के समीप झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया है. डोली का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था. मृतका मंगलवार की सुबह से लापता थी. बुधवार की देर शाम लोगों ने उसका उसका शव झाड़ी में पेड़ पर फंदे से लटका देखा. इसके बाद उसके मायके वालों को सूचना दी गयी. सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे. बेटी का शव देख मायके वाले बिलखने लगे. मृतका के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं. मृतका का मायका बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तारानारी गांव में है.

भाई के बयान पर पति, ससुर, ननद पर केस दर्ज

: मृतका के भाई दिलीप मोहली की शिकायत पर पति जयराम मोहली, ससुर साहेबराम मोहली, ननद संयोति देवी, चाचा ससुर नंदन मोहली पर साजिश के तहत डोली देवी की हत्या का आरोप लगाया है. इस संबंध में बलियापुर थाना में धारा 103(1), 238 (ए), (3, 5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.

गादी टुंडी जंगल से महिला का नग्न शव बरामद

टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंडी-गोविंदपुर मार्ग पर स्थित गादी टुंडी जंगल से गुरुवार की दोपहर एक 30-35 वर्षीया अज्ञात महिला का नग्न शव सड़ी-गली अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि मृतका स्थानीय यात्री शेड में रहती थी. लोगों से मांग कर खाना खाती थी. मृतका के कपड़े व अन्य सामान शव से कुछ दूरी पर अस्त-व्यस्त पड़े थे. उन्होंने बताया कि महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. इस संबंध में टुंडी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

युवक का शव पहुंचने से परघा में मातम, हत्या का केस दर्ज

परघा सुफलडीह निवासी चंडी चरण आचार्य का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को घर पहुंचते ही मातम पसर गया. मृतक की पत्नी, मां व अन्य परिजनों की दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया. बताया जाता है कि चंडी चरण शनिवार की देर शाम अपने घर के दामाद संजय राय के साथ बाइक से निकला था. दोनों ने शराब पी थी. रात करीब 10:00 बजे दामाद संजय राय बाइक से अकेले अपनी ससुराल पहुंचा. ससुराल वालों ने पूछा कि चंडी चरण कहां है, तो उसने कहा कि नशे में होने के कारण वह मेरे साथ नहीं आया. दामाद का जवाब संतोषजनक नहीं मिलने से परिजनों ने चंडी की हत्या का शक जताते हुए बलियापुर थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बुधवार को कुसमाटांड़ रानी रोड के समीप तालाब से चंडी चरण आचार्य का शव बरामद किया था.

इसीएलकर्मी का शव पेड़ पर लटका मिला, परिजनों ने की जांच की मांग

इसीएल मुगमा क्षेत्र के अंतर्गत चापापुर कोलियरी की 10 नंबर आउटसोर्सिंग के समीप सुनसान स्थान में गुरुवार की रात 55 वर्षीय इसीएलकर्मी नंदू राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत को लेकर कई प्रकार की चर्चा है. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नंदू राय का शव पेड़ पर लटकते देख मुखिया सुकलाल मरांडी को सूचना दी. मुखिया ने घटनास्थल पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. जिस स्थान पर घटना घटी है. वहां कोलियरी का कांटाघर है. सीसीटीवी कैमरा भी है. परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. फिलहाल यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola