Dhanbad News: मोबाइल के लिए विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

Dhanbad News: करकेंद की आइएन चंद्रा कॉलोनी की घटना
Dhanbad News: करकेंद पेट्रोल पंप के पीछे स्थित आइएन चंद्रा बीसीसीएल कॉलोनी में रविवार की दोपहर विवाहिता लक्ष्मीना कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि मृतका का मोबाइल डेढ़ माह पहले टूट गया था. वह अपने पति से नया मोबाइल खरीद कर देने की मांग कर रही थी. मृतका बिहार के कैमूर की रहने वाली थी. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुटकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के एसएनएमएमसीेच भेज दिया है. इस संबंध में पुटकी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वकार हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दे दी गयी है.
मृतका ने फरवरी 2024 में किया था प्रेम विवाह
मृतका ने गांव के ही स्वजातीय आकाश पांडेय के साथ फरवरी 2024 में प्रेम विवाह किया था. मृतका का एक साल का एक पुत्र है. आइएन चंद्रा कॉलोनी क्वार्टर से सटे अतिरिक्त कमरे में उसका शव दोपहर करीब 12 बजे साड़ी के फंदे से लोहे के एंगल में लटकता मिला. हॉल के अंदर का कमरा काफी देर तक बंद रहने पर बीसीसीएल गोपालीचक अस्पताल में कार्यरत उर्मिला देवी ने शोर मचाया, तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर कमरे में लक्ष्मीना का शव फंदे से लटका देखा. घटना के वक्त घर में महिला की सास व गोतनी थी. पति आकाश पांडे उर्फ गोरखा ने बताया कि घर से 15 मिनट पहले पुटकी गया था, तभी घटना की सूचना मिली. उसने बताया कि पत्नी का मोबाइल टूट गया था. वह नया मोबाइल खरीदने को लेकर लगातार जिद कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










