Dhanbad News : माले विधायक देवप्रभा आउटसोर्सिंग का चक्का करेंगे जाम

Dhanbad News : माले विधायक देवप्रभा आउटसोर्सिंग का चक्का करेंगे जाम
Dhanbad News : सुरूंगा में रैयतों की जमीन पर जबरन ओबी डंप के विरोध में आठ फरवरी को ग्रामीणों पर आउटसोर्सिंग कंपनी के समर्थकों द्वारा हिंसक हमला के विरोध में शनिवार को भाकपा माले की प्रतिवाद सभा सुरुंगा शिव मंदिर परिसर में हुई. सभा में मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि कई दशक से लाल झंडा के नेतृत्व में सुरुंगा के रैयतों के हक की लड़ाई लड़ी जा रही है. आउटसोर्सिंग कंपनी व बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा सुरुंगा, मुकुंदा समेत आसपास में ग्रामीणों-किसानों की जमीन साजिश के तहत लूटी जा रही है. इसके विरोध में ग्रामीणों को गोलबंद होने की जरूरत है. उन्होंने कहा एक मार्च से आउटसोर्सिंग कंपनी का हुड़का जाम किया जायेगा. विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में मामले को जोरदार ढंग से उठाया जायेगा.
बीसीसीएल व आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी : आनंद महतो
पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी नहीं चलने दी जायेगी. इसके खिलाफ ग्रामीणों को सजग होकर लड़ाई लड़ना होगा. सभा को प्रमुख पिंकी देवी, सनातन रविदास, भजोहरी महतो, मुखिया राजाराम रजक, मुकुल चंद्र रोहिदास, सुनील महतो, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, कार्तिक प्रसाद, विनोद कालिंदी, गोपाल बाउरी,मंगल महतो, देवाशीष पांडेय, कृष्णा दां, विजय रजक, काशीनाथ मंडल, पांडव कुमार देव, राजकिशोर महतो, प्रकाश मंडल, राधेश्याम रजक ने संबोधित किया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.झामुमो की अगुआई में थानेदार से मिले आठ गांव के ग्रामीण
अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जीनागोड़ा कालीथान में देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना समर्थकों व ग्रामीणों के बीच झड़प मामले को लेकर शनिवार को झामुमो के नेतृत्व में सुरूंगा के आसपास के आठ गांवों के ग्रामीणों ने अलकडीहा ओपी प्रभारी ए.रोशन से मुलाकात की. ग्रामीणों ने कहा कि आउटसोर्सिंग पोषित लोग ग्रामीणों पर अत्याचार कर रहे हैं. शिकायत के बाद भी प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है. वार्ता में अलकडीहा ओपी प्रभारी ने त्रिपक्षीय वार्ता कराने का आश्वासन दिया. यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी निर्दोष ग्रामीण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी. जिन लोगों का सीसीटीवी व वीडियो रिकॉर्डिंग में फोटो आया है, उन पर कार्रवाई अवश्य होगी. मौके पर चंडीचरण देव, सुजीत मंडल, योगेश यादव, महेंद्र देव, पशुपतिनाथ नाथ देव, बंसत कुमार आदि थे.सिंदरी बस्ती की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक
सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने शनिवार को सिंदरी बस्ती का दौरा किया. उन्होंने मागाराम मल्लिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान छोटन चटर्जी की अध्यक्षता में सभा हुई. विधायक श्री महतो सिंदरी बस्ती की समस्याओं से रूबरू हुए. उन्होंने कहा कि सिंदरी बस्ती में पानी की समस्या का जल्द निदान होगा. सिंदरी बस्ती के लोगों को विस्थापित का दर्जा दिलाने के लिए पहल की जायेगी. मौके पर सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, जीतू सिंह, बैद्यनाथ रजवार, काशीनाथ मल्लिक, भैरव मंडल, मिथुन मंडल, पिंटू मल्लिक, प्रकाश पाल, मृणाल चटर्जी आदि थे.एमओडी के खिलाफ राकोमयू का जागरण अभियान 28 तक
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर शनिवार से एमओडी के खिलाफ जागरण अभियान शुरू किया गया है. बीसीसीएल के सभी एरिया में शाखा स्तर पर विचार गोष्ठी, पदयात्रा, जनसंपर्क कर मजदूरों के बीच 28 फरवरी तक जागरण अभियान चलाना है. इसी के तहत शनिवार को राकोमयू के भौंरा क्षेत्रीय कार्यालय में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एसके शाही की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व सदस्यों की एक बैठक हुई. इसमें एमओडी पर केंद्र सरकार व प्रबंधन की नीतियों को मजदूर विरोधी करार दिया गया. बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार 16 फरवरी यानी रविवार से यूनियन के पदाधिकारी एरिया के भौंरा व सुदामडीह यूनिट के विभिन्न विभागों, खदानों पर मजदूरों को आंदोलन जारी रखने के लिए जागरूक करेंगे. मौके पर एसके शाही, सतीश चंद्र रजक, नुनूलाल पासवान, निरंजन कालिंदी, जसवंत सिंह, उत्तम गोस्वामी, शिवबली रविदास, उमेश दास, अजय मेहता, एन आर्यन, संजय सिंह, गनौरी, रामचंद्र, टुनटुन आदि थे.एटक ने भौंरा फोर ए पैच में ट्रांसपोर्टिंग ठप की
एटक (यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन ) के बैनर तले शनिवार को स्थानीय लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर भौंरा फोर ए पैच कोल डंप यार्ड में तीन घंटे तक ट्रांसपोर्टिंग ठप रखी. आंदोलन का नेतृत्व यूसीडब्ल्यूयू (असंगठित) के क्षेत्रीय सचिव गफ्फार अंसारी ने किया. इस दौरान श्री अंसारी ने कहा कि मांगों में मैनुअल लोडिंग, प्रदूषण पर रोक, पानी की व्यवस्था, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने जैसी मांगें शामिल हैं. पूर्व में प्रबंधन से वार्ता कर समस्या के समाधान की मांग की गयी थी. प्रबंधन की उदासीनता के कारण बाध्य होकर ट्रांसपोर्टिंग ठप करनी पड़ी. आंदोलन की सूचना पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक संजय कुमार ने पत्र देकर यूनियन को 20 फरवरी को क्षेत्रीय कार्यालय में वार्ता का प्रस्ताव दिया. क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया. इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग कार्य चालू हो गया. मौके पर गफ्फार अंसारी, बृज रजक, अरुण पासवान, आरिफ अंसारी, मीनू, अजय बाउरी, राम बाउरी, सूरज हाड़ी, इंदू देवी, मीना देवी, निक्की देवी, पिंकी देवी, रामा देवी आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




