Dhanbad News: धनबाद स्टेशन के नये लुक के लिए 300 करोड़ आवंटित

Updated at : 04 Feb 2025 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद स्टेशन के नये लुक के लिए 300 करोड़ आवंटित

आने वाले दिनों में धनबाद स्टेशन नये लुक में दिखेगा. इसके लिए रेलवे ने 300 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है. फिलहाल इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है.

विज्ञापन

धनबाद.

आने वाले दिनों में धनबाद स्टेशन नये लुक में दिखेगा. इसके लिए रेलवे ने 300 करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है. इसकी डिजाइन तैयार की जा रही है. डिजाइन को स्वीकृति मिलने के बाद नये भवन का काम शुरू होगा. रेलवे की ओर से पूर्व में दो डिजाइन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजे गये थे, लेकिन अब डिजाइन में बदलाव होना है. इसके लिए नयी डिजाइन तैयार की जा रही है.

मल्टी ट्रैकिंग का होना है काम

धनबाद में मल्टी ट्रैकिंग का काम चल रहा है. इसे लेकर मिट्टी समतल करने व अन्य काम के साथ रेल लाइन बिछायी जानी है. इसके लिए धनबाद स्टेशन को तोड़कर नया रूप देना है. एयरपोर्ट की तर्ज पर ही भवन को तैयार करना है, ताकि यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

मुख्य भवन का लुक बदलेगा

धनबाद स्टेशन के मुख्य भवन को तोड़ा जाना है. यहीं से मल्टी ट्रैक को गुजरना है. लाइन के गुजरने की जगह देते हुए भवन का निर्माण होना है. सर्कुलेटिंग एरिया के पास से या फिर धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के बगल से लाइन को गुजारने की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola