Dhanbad News:खेतटांड़ में कराम विनती महोत्सव का आयोजन

Updated at : 07 Feb 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:खेतटांड़ में कराम विनती  महोत्सव का आयोजन

Dhanbad News:बलियापुर के खेतटांड़ गांव में आयोजित दो दिवसीय कराम महोत्सव (संताली कीर्तन) का गुरुवार को समापन हो गया.

विज्ञापन

Dhanbad News:बलियापुर के खेतटांड़ गांव में आयोजित दो दिवसीय कराम महोत्सव (संताली कीर्तन) का गुरुवार को समापन हो गया.

Dhanbad News:बलियापुर के खेतटांड़ गांव में आयोजित दो दिवसीय कराम महोत्सव (संताली कीर्तन) का गुरुवार को समापन हो गया. टुंडी के सिंगरायडीह के कराम गुरु व नायकी हड़ाम रविंद्र मुर्मू, जोग मांझी चंदू हेंब्रम ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पूजा के पश्चात आदिवासियों ने सामूहिक रूप से नृत्य व गीत प्रस्तुत किया. नृत्य का दौर देर शाम तक चलता रहा. शाम में घट विसर्जन किया गया. आयोजन में सुजीत मुर्मू, लखींद्र मुर्मू, अमित हेंब्रम, विजय सोरेन, सनातन हेंब्रम, वीरेंद्र, मनीष समेत गांव नवयुवकों का योगदान रहा.

तिलाबनी में तीन दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू

पूर्वी गोविंदपुर क्षेत्र के तिलाबनी गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन गुरुवार से शुरू हो गया. हरि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण व गौरांग महाप्रभु की पूजा अर्चना की गयी. अखंड ज्योत जलायी गयी. वीरभूम की मूलगायिका सुष्मिता दास ने कहा कि कलियुग में मनुष्य के लिए एकमात्र लक्ष्य कृष्ण नाम भजन पर होना चाहिए. हरि नाम संकीर्तन का श्रवण प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए. खशोरी के रंग दल ने खोल करताल की धुन पर रंग नृत्य से समां बांधा. रंग नृत्य का आनंद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया. सफल बनाने में मथन चंद्र दां, फटीक दां, उज्ज्वल दां, अशोक दां, परेश दां, विदेश दां सहित ग्राम कमेटी सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola