Dhanbad News: वृहद कला मंच ने मनाया डहरे सोहराय महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: जीटी रोड पर बरवाअड्डा से बगोदर तक हुआ आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News: वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनरतले तोपचांची प्रखंड के चरकी पहाड़ी जीटी रोड के किनारे डहरे सोहराय महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम में महिलाओं व पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में झूमर व मांदर की थाप पर लोकगीत गीतों पर जमकर नृत्य किया. अखाड़ा सजाने के बाद चौका पुराने, कुल देवता की पूजा के बाद बरदखूंटा का आयोजन किया. मुखिया उमेश महतो ने बताया कि धनबाद जिला के बरवाअड्डा से गिरिडीह जिला के बगोदर तक 81 किलोमीटर क्षेत्र में 81 अखाड़े सजाये गये. डहरे सोहराय महोत्सव मनाने का उद्देश्य संस्कृति, सभ्यता, भाषा, लोक गीत, नृत्य आदि को बचाना है. मौके पर तुलसी महतो, पूर्व मुखिया परशुराम महतो, महादेव महतो, राजू महतो, लालमणि महतो, रविन्द्र महतो, उमेश महतो, कृष्णा महतो, योगेश महतो, कैलाश महतो, कमल महतो, विशाल महतो, हुबलाल महतो, जगदीश महतो, संतोष महतो, शिव कुमार महतो, धनेश्वर महतो, अनिता देवी, सावित्री देवी, जयंती महतो, ललिता महतो, डोली महतो, रानी महतो, पारो महतो, काजल महतो, सावित्री महतो, जितनी महतो, लक्ष्मी महतो, विपत्ति महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola