Dhanbad : डीसीए के साथ मिलकर जेएससीए करता रहेगा सुधार के काम : शाहदेव

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

धनबाद क्लब के ऑडिटोरियम में आयोजित डीसीए के वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन.

विज्ञापन

क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने कोनैन व अनंदिता

विजेता टीम के सदस्यों को किया गया सम्मानित

धनबाद.

धनबाद में क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर है. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन धनबाद क्रिकेट संघ के साथ मिलकर यहां इसमें और भी सुधार का कार्य करता रहेगा, ताकि क्रिकेटरों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. उक्त बातें रविवार को जेएससीए के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने धनबाद क्लब के ऑडिटोरियम में आयोजित डीसीए के वार्षिक सम्मान समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही.

इस दौरान डीसीए के सत्र 2024-25 के लिए चयनित क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ ही विभिन्न टूर्नामेंटों में सर्वाधिक रन बनाने या विकेट लेने वालों को सम्मानित किया गया. अतिथियों में जेएससीए के पूर्व सचिव राजेश वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव बधान, कार्यकारिणी सदस्य रत्नेश कुमार सिंह, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, नगर आयुक्त रविराज शर्मा के अलावा डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह आदि थे. संचालन महासचिव बिनय कुमार सिंह ने किया.

सबसे ज्यादा टर्फ विकेट धनबाद में

जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि धनबाद में टर्फ विकेट वाले जितने मैदान हैं, उतना अन्य जिलों में नहीं है. अगर यहां से क्रिकेटर उभरकर सामने आते हैं और वे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करते हैं, तो यह हमारी उपलब्धि होगी. उन्होंने डीसीए के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला क्रिकेट सही दिशा में जा रहा है. वहीं पूर्व सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि धनबाद से मेरी भावनाएं जुड़ी हैं. मेरे कार्यकाल में यहां बीसीसीआई के काफी मैचों का आयोजन हुआ. धनबाद से हमेशा स्टेट एसोसिएशन को सहयोग मिलता रहा है. यहां क्रिकेट के विकास में अच्छा कार्य हुआ है. यहां से शाहबाज नदीम व अनंदिता किशोर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मिले हैं. वहीं पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि धनबाद में क्रिकेटर पनपे, पले-बढ़े, यही उनकी कामना है. उन्होंने क्रिकेट प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं.

2028 में डीसीए के 50 वर्ष होंगे पूरे

डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार ने संघ की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि 2028 में डीसीए के 50 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इसे लेकर हमने मिशन-2028 लांच किया है. हमारा लक्ष्य है कि झारखंड की सभी आयु वर्गों की टीमों में धनबाद का प्रतिनिधित्व रहे. हम चाहते हैं कि धनबाद व झारखंड एक क्रिकेट हब बने. बाहर से क्रिकेटर यहां ट्रेनिंग लेने आयें. धनबाद की अनंदिता किशोर की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई. उन्होंने एक बार फिर धनबाद प्रीमियर लीग के आयोजन की घोषणा की. इस अवसर पर जामताड़ा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह, दुमका क्रिकेट संघ के महासचिव अजीत भास्कर, रांची के सुनील साहू, विनय बिहारी कर्ण, बीसीसीएल की किरणरानी नायक, डीपीएस की प्राचार्य डाॅ सरिता सिन्हा, सूर्या रियलकॉन के संतोष कुमार सिंह, जिला चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका, नंदलाल अग्रवाल को सम्मानित किया गया.

क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने कोनैन व अनंदिता

क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए पुरुष सीनियर में कोनैन कुरैशी, महिला सीनियर में अनंदिता किशोर, पुरुष जूनियर में सिद्धार्थ सिन्हा एवं महिला जूनियर में वृष्टि को सम्मानित किया गया. वहीं सभी टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. समारोह में डीसीए के पदाधिकारियों में ललित जगनानी, रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह, संजीव झा, जावेद खान, बाल शंकर झा, बीएच खान, सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अभिजीत घोष, राजन सिन्हा, द्वारिका तिवारी, संजीव राणा, सुधीर पांडेय, रत्नेश सिंह, संजय कुमार, नीरज पाठक, दीपक कुमार, ज्ञान रंजन व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola