Dhanbad News:एसटीजी आउटसोर्सिंग में झामुमो का बेमियादी धरना शुरू
Updated at : 29 Jan 2025 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: कतरास स्थित एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग में आठ सूत्री मांगों को लेकर झामुमो का बेमियादी धरना मंगलवार से शुरू हो गया.
विज्ञापन
डेको आउटसोर्सिंग में प्रदर्शन करते झामुमो समर्थक.
Dhanbad News: कतरास स्थित एसटीजी डेको आउटसोर्सिंग में आठ सूत्री मांगों को लेकर झामुमो का बेमियादी धरना मंगलवार से शुरू हो गया. झामुमो युवा मोर्चा के जिला संगठन सचिव अतउर रहमान ने कहा कि 13 मार्च 2024 को कंपनी का चक्का जाम किया गया था. उस समय कतरास थाना प्रभारी ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था. लेकिन अब तक मांगों को लेकर कंपनी ने वार्ता ने की. उन्होंने कहा कि मांगों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को कंपनी में रोजगार देने, हैवी ब्लास्टिंग पर अंकुश लगाने, स्थानीय लोगों को पानी-बिजली की सुविधा देने, प्रदूषण रोकने, जल छिड़काव कराने तथा एचपीसी के तहत मजदूरों का वेतन भुगतान, स्थानांतरित किये मजदूरों को वापस बुलाने, बर्खास्त मजदूरों को नियोजन देने आदि शामिल है. मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा. धरना में मो राजा, मो लाडले, मो पिंटू, मो ताज अंसारी, मो इम्तियाज, मो निसार खान, मो शाहनवाज, राजा खान, सोनू कुमार आदि शामिल है.बिना सूचना के कंपनी का काम बाधित करना गलत : प्रबंधक
इस संबंध में एसटीजी डेको कंपनी के प्रबंधक चंद्रमा सिंह ने बताया कि बेमियादी धरना की कोई सूचना नहीं दी गयी है. अचानक आंदोलन से कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है. कंपनी द्वारा आंदोलनकारियों को पत्र भेज कर 10 दिन का समय मांगा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




