Dhanbad News:शक्ति मेला में झूमर प्रतियोगिता का आयोजन

Dhanbad News:शक्ति मेला में शनिवार की रात झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें झूमर दलों में एक से बढ़ कर एक नृत्य व गीत प्रस्तुत किया.
Dhanbad News:सिजुआ में आयोजित शहीद शक्ति नाथ महतो मेले में शनिवार को झूमर का आयोजन किया गया. इसमें धनबाद, बोकारो सहित बंगाल के झूमर दलों ने हिस्सा लिया. कलाकारों ने आधुनिक भावबोध व लोकतत्वों से समृद्ध खोरठा झूमर गीतों के जरिये भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता, सामाजिक कुरीतियां आदि पर प्रहार किया.
बलियापुर के ज्योतिष महतो ग्रुप को मिला प्रथम पुरस्कार
बलियापुर पहाड़पुर के ज्योतिष महतो ग्रुप को प्रथम, गोलक महतो पहाड़पुर को दूसरा तथा पारजोरिया (बोकारो) के अतिलाल महतो ग्रुप को तृतीय स्थान मिला. मोहित महतो टाटा सिजुआ, गोपाल कालिंदी भेलाटांड़, धीरन महतो पोरियाबीठा बोकारो, अधिराम महतो तलगढ़िया, धीरन महतो बेनगरिया को सांत्वना पुरस्कार मिला. मेला कमेटी के सचिव मनोज कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, रंजीत महतो ने पुरस्कार वितरण किया. मौके पर मोहित महतो, ललित महतो, हीरा महतो, रवि महतो, अमित महतो, शेखर महतो, राजेश महतो, राजकुमार महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




