Jharkhand News: धनबाद के इस पिकनिक स्पॉट पर कभी दूर-दूर से आते थे पर्यटक, आज बदहाली पर बहा रहा आंसू

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Dec 2024 5:10 AM

विज्ञापन

Jharkhand News : बिरसा मुंडा पार्क की बदहाल स्थिति

Jharkhand News: धनबाद का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट बिरसा मुंडा पार्क देख-रेख के अभाव में बदहाल है. यहां लगाये गये पौधे और फूल सूख चुके हैं. कभी यहां दूर दूर लोग घूमने आते थे.

विज्ञापन

Jharkhand News, धनबाद, शोभित रंजन: साल 2024 का कैलेंडर बदलने में कुछ दिन ही शेष हैं. नये साल के स्वागत और पिकनिक की तैयारी में लोग जुट गये हैं. लेकिन धनबाद शहर का प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट नावाडीह में बना बिरसा मुंडा पार्क का हाल बदहाल है. इसका मुख्य कारण पार्क में फैली गंदगी व देखरेख का अभाव है. एक समय था जब नगर निगम द्वारा बनाये गये इस पार्क में घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे, लेकिन आज यह पार्क अपनी हालत पर आंसू बहा रहा है.

पार्क की सड़कें टूटी

धनबाद के नावाडीह में बने बिरसा मुंडा पार्क की अधिकतर सड़कें मरम्मत के अभाव में टूट गयी है. यहां लगाये गये पौधे और फूल सूख चुके हैं. बोटिंग की व्यवस्था थी, लेकिन नहरनुमा तालाब गंदा हो चुका है. झूले व फिसलने वाले स्लाइडर टूट चुके हैं. बैठने के लिए बनाये गये बेंच भी खराब हो चुके हैं.

Also Read: झारखंड में आलू की किल्लत होगी दूर, BAU करेगी ये बड़ा काम

पार्क में नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था

पार्क में वाटर टैप लगाया गया था. अब उसमें पानी नहीं आता है. सालों से टंकी की सफाई भी नहीं करायी गयी. अब पार्क के अंदर खुली दुकानों से लोग पानी खरीदकर पीते हैं.

कभी आकर्षण का केंद्र रहा भूल भुलैया हो चुका है बदहाल

बिरसा मुंडा पार्क में बना भूल भुलैया कभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था. बच्चों से लेकर बड़े तक इसका खूब आनंद उठाते थे. लोग ऊपर पहुंच कर फोटो खिंचवाते थे. इस जगह से पूरे पार्क का एक अलग दृश्य दिखता है. लेकिन यह भी बदहाल हो चुका है. इस पर लगे पेड़ पौधे सूख चुके हैं. रास्ते के प्लास्टिक शेड टूट चुके हैं.

Also Read: जेल से बेल पर निकला था बाहर, बाइक लेकर भागते ऐसे पकड़ाया, रांची पुलिस ने दो को भेजा जेल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola