गांजा प्लांट कर निर्दोष को फंसाने वाला भागा अफ्रीका

Updated at : 09 Oct 2020 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
गांजा प्लांट कर निर्दोष को फंसाने वाला भागा अफ्रीका

धनबाद के निरसा में गांजा तस्करी के फर्जी केस में इसीएल कर्मी चिरंजीत घोष को फंसाकर जेल भेजने का मुख्य षड्यंत्रकारी शर्मा जी नामक एक व्यक्ति अफ्रीका भाग गया है

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के निरसा में गांजा तस्करी के फर्जी केस में इसीएल कर्मी चिरंजीत घोष को फंसाकर जेल भेजने का मुख्य षड्यंत्रकारी शर्मा जी नामक एक व्यक्ति अफ्रीका भाग गया है. इसकी जानकारी सीआइडी के सीनियर अधिकारियों को मिली है. सूत्रों के अनुसार सीआइडी के आइओ को जांच में पता चला था कि बंगाल के डीएसपी मिथुन डे के संपर्क में शर्मा जी नामक एक व्यक्ति था.

मामले का सत्यापन करने के लिए मिथुन डे को दो बार नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आये. इसके बाद बंगाल पुलिस से जानकारी मांगी गयी थी कि मिथुन डे अब तक कहां-कहां पदस्थापित रहे हैं, लेकिन इस बात की भी जानकारी सीआइडी को उपलब्ध नहीं करायी गयी है.

उल्लेखनीय है कि सीआइडी की टीम अभी तक केस में नीरज कुमार तिवारी, रवि कुमार ठाकुर, सुनील कुमार चौधरी और राजू भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद उनके खिलाफ न्यायालय में दो सितंबर को आरोप पत्र समर्पित कर चुकी है.

इनके जरिये भी शर्मा जी के बारे में सीआइडी को जानकारी मिली थी. आरोपी के अनुसार वे मास्टरमाइंड को सिर्फ शर्मा जी के नाम से ही जानते हैं. इसलिए सीआइडी शेष बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola