Jharkhand Election 2024: चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत, ईवीएम कलेक्ट करने गये थे डिस्पैच सेंटर
Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Nov 2024 4:07 PM
धनबाद में हार्ट अटैक से मतदान कर्मी की मौत
Jharkhand Election 2024: धनबाद में चुनाव ड्यूटी में तैनात एक मतदान कर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है. वह डिस्पैच सेंटर में ईवीएम कलेक्ट करने गये थे.
Jharkhand Election 2024, धनबाद : धनबाद में चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मी कार्तिक घोष (56 वर्ष) की मौत मंगलवार को हो गई. वह मंगलवार को निरसा पॉलिटेक्निक स्थित डिस्पैच सेंटर में ईवीएम कलेक्ट करने के लिए गए हुए थे. इस दौरान उनको बेचैनी हुई और वह बेहोश होकर गिर पड़े. जांच में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से उनकी जान गयी.
रास्ते में ही तोड़ दिया दम
मतदान कर्मी कार्तिक घोष की तबीयत बिगड़ने के बाद धनबाद के निरसा पॉलिटेक्निक में तैनात मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिये उन्हें धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Also Read: Jharkhand Crime News: दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ संबंध बनाना पड़ा महंगा, जान देकर चुकायी कीमत
कैसे घटी घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चसनाला सेल में कार्यरत कर्मी कार्तिक घोष मतदान के लिए जरूरी सामग्री तैयार करवा रहे थे. इस दौरान अचानक उनके छाती में दर्द उठा. इसके बाद वह घटनास्थल पर ही गिर गये. वह पहले से ही हार्ट के मरीज थे. कुछ देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल हो था. डिस्पैच सेंटर पर मौजूद अन्य कर्मियों ने उन्हें निरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी.
Also Read: Jharkhand Crime News: चक्रधरपुर में विधायक सुखराम के घर से 500 मीटर की दूरी पर चली गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










