Jharkhand Crime News: चक्रधरपुर में थाने से कुछ ही दूरी पर चली गोली

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल के पास बरामद बाइक ले जा रही पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Crime News: झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव के घर से 500 मीटर की दूरी पर गोली चलने से सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News|चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम), रवि शंकर मोहंती : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दिन-दहाड़े गोली चली है. बेहद व्यस्त सड़क पर गोली चलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्यामरायडीह मोड़ पर हुई घटना

घटना चक्रधरपुर से टोकलो जाने वाले रास्ते श्यामरायडीह गांव में हुई है. श्यामरायडीह मोड़ पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई. यह भी मालूम नहीं हुआ है कि गोली किस पर चलाई गई.

घटनास्थल से गोली का खोखा, बाइक, स्कूटी और चप्पल बरामद

हालांकि, अपराध की इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि श्यामरायडीह मोड़ पर सब कुछ सामान्य था. 11:30 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की 2 युवकों से किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में आकर अचानक पिस्टल निकाल ली. उसने फायरिंग भी कर दी. गोली की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गयी. हमला करने वाला युवक और हमले में बाल-बाल बचे युवक भी भाग गए.

घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर

गोली चलने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. कुछ ही देर में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस वालों ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी. सड़क किनारे पड़ी स्कूटी, बाइक और चप्पल के साथ-साथ पिस्टल से चले कारतूस का खोखा पुलिस ने जब्त किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

एसडीपीओ और थाना प्रभारी कर रहे जांच

चक्रधरपुर के एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी और थाना प्रभारी राजीव रंजन भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. दोनों मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन मीडिया को कुछ नहीं बताया जा रहा है.

बेहद व्यस्त सड़क है श्यामरायडीह मोड़

श्यामरायडीह मोड़ बेहद व्यस्त सड़क है. यहां लोगों का आना-जाना बना रहता है. आसपास कुछ दुकानें भी हैं. बावजूद इसके, कोई यह नहीं बता पा रहा कि गोली किसने और किस पर चलाई. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. आपसी विवाद, चुनावी रंजिश किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है.

Also Read

Dhanbad News: चिरकुंडा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक लाख रुपए जब्त

Chaibasa News : ट्रक से बचने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित, तीन युवक गंभीर

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola