धनबाद: BEO की लापरवाही से 8 प्रखंडों के सरकारी स्कूलों के बच्चों को नहीं मिली ड्रेस, हो सकते हैं निलंबित

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Apr 2022 1:53 PM

विज्ञापन

धनबाद में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की वजह से 8 प्रखंडों के बच्चों को ड्रेस और जूते के लिए राशि का भुगतान नहीं हो सका. डीएसइ ने सभी बीइइओ को फटकार लगायी. खराब प्रदर्शन के कारण डीएसइ इन्हें निलंबित करने की अनुशंसा की है

विज्ञापन

धनबाद: धनबाद वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण 1144 सरकारी स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को ड्रेस और जूते के लिए राशि का भुगतान नहीं किया जा सका. साथ ही सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण और पीटीएम के लिए आवंटित राशि भी लैप्स हो गयी.

बीइइओ की इस लापरवाही का पता सोमवार को बीएसएस विद्यालय में हुई समीक्षा बैठक में पता चला. अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्रभूषण सिंह ने की. डीएसइ ने सभी बीइइओ को फटकार लगायी. खराब प्रदर्शन के कारण डीएसइ इन्हें निलंबित करने की अनुशंसा की है.

ड्रेस और जूते की राशि के वितरण में गोविंदपुर, तोपचांची, धनबाद, बलियापुर प्रदर्शन अत्यंत निराशाजनक है. डीएसइ ने बीइइओ के साथ प्रखंड के लेखपाल पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सेतु गाइड के मानदेय भुगतान और खेल समाग्री की खरीद के लिए आवंटित राशि के उपयोग को भी संतोष जनक नहीं पाया. इस के लिए उन्होंने गोविंदपुर के बीइइओ और लेखपाल पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएसइ ने पूर्वी टुंडी को छोड़कर सभी लेखपाल और बीइइओ से शोकॉज का निर्देश दिया गया.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola