ePaper

Jharkhand Chunav 2024: टुंडी विधायक मथुरा महतो का NDA गठबंधन पर तंज, बोले- मुझे वाक ओवर दे दिया जाए

Updated at : 25 Oct 2024 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
Tundi Vidhan Sabha Chunav 2024: टुंडी से 3 बार विधायक रहे मथुरा महतो को मिल रही चुनौती

Tundi Vidhan Sabha Chunav 2024: टुंडी से 3 बार विधायक रहे मथुरा महतो को मिल रही चुनौती

Jharkhand Chunav 2024: मथुरा महतो ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें वाक ओवर दे दिया जाए. ये बातें उन्होंने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में कही है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024, धनबाद: टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो नामांकन करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए ने किसी भी प्रत्याशी को नहीं उतारा है. इसलिए मुझे वाक ओवर दे दिया जाये. उन्होंने कहा कि इस अधूरे कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा. नामांकन से पहले उनके समर्थकों को मेमको मोड़ के पास रोक लिया गया था.

नामांकन से पूर्व मथुरा प्रसाद महतो ने की पूजा अर्चना

इससे पूर्व झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उन्होंने पूरे परिवार के साथ घर पर पूजा पाठ की. इसके बाद पत्नी फोबिया देवी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और अपने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ निकले थे. घर से निकलने के लिलोरी मंदिर पहुंचे. वहां पूजा पाठ की फिर धारजोड़ी में बूढ़ा बाबा मंदिर में पूजा पाठ कर आगे रवाना हुए.

मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल भी पहुंचे नामांकन स्थल

इस दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अलावा उनकी पत्नी फोबिया देवी, बेटा परितोष महतो, दीवाकर महतो, प्रदीप महतो के अलावा बड़ी बहु सुमन महतो, छोटी बहुत नीतू महतो के अलावा नाती और नतिनी भी मौजूद थे. मथुरा प्रसाद महतो ने डीसी कार्यालय में अपना नामांकन किया. उनके साथ सैकड़ों समर्थकों के साथ मेमको मोड़ पहुंचे. उसके बाद उनके समर्थकों को मेमको मोड़ में रोक दिया गया और वह अपने कुछ लोगों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे और नामांकन किया. मथुरा प्रसाद महतो के छोटे दामाद और मांडू के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल भी नामांकन स्थल पहुंचे थे.

शहीदों को किया नमन

पूजा पाठ के बाद व नामांकन से पूर्व मथुरा सबसे पहले शहीद शक्ति नाथ महतो के समाधि स्थल पहुंचे और वहां फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उसके उपरांत शहीद बिनोद बिहारी महतो और मेमको मोड़ स्थित शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की़ वहीं समर्थकों ने जमकर नारे लगाये.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, कह दी ये बड़ी बात

मथुरा प्रसाद महतो बोले- मुझे वाक ओवर दे दिया जाए

नामांकन के बाद टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि टुंडी से एनडीए गठबंधन ने किसी भी प्रत्याशी को नहीं उतारा है. मुझे वाक ओवर दे दिया जाये. वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी का बहुत सारा एजेंडा है जिसे पूरा करना है. मैं वर्तमान में टुंडी का विधायक हूं और वहां लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं. हालांकि कुछ काम बाकी है जिसे इस बार पूरा कर दिया जायेगा.

मांडू विधायक जय प्रकाश भी पहुंचे

विधायक मथुरा महतो समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे़ मेमको मोड़ के पास समर्थकों को बैरिकेडिंग के बाहर रोक दिया गया और वह अपने कुछ लोगों के साथ अंदर गये. उनके अंदर जाने के बाद मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल भी पहुंचे और कार्यकर्ता और नेताओं का उत्साह बढ़ाया. मौके पर जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, सचिव मन्नु आलाम, रमेश टुडू, अर्जुन कुमार महतो, मदन महतो, मंटू चौहान, अमित महतो, बसंत महतो, आनंद महतो, मनोज महतो, फूलचंद किस्कू, रामचंद्र मुर्मू, कामेश्वर सिंह, राजू प्रमाणिक आदि मौजूद थे.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: CM हेमंत से अधिक धनवान हैं उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए कितनी संपत्ति की है मालकिन, भाई बसंत भी पीछे नहीं

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola