झरिया: हर घर नल-जल योजना को मिली रफ्तार, फुसबंगला पुल के नीचे पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

पाइप लाइन का काम करते कर्मी | Prabhat Khabar Network
झरिया विधानसभा में हर घर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अब हजारों परिवारों को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल।
झरिया: झरिया विधानसभा क्षेत्र में हर घर नल-जल योजना ने नई गति पकड़ी है. योजना के तहत फुसबंगला पुल के नीचे से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. पाइपलाइन को जामाडोबा इंटेकवेल से जोड़ा जाएगा. यदि पुल के नीचे से पाइपलाइन बिछाने का प्रयोग सफल रहता है, तो फुसबंगला से चासनाला तक पाइपलाइन बिछाने के लिए एन एचएआई से एनओसी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे परियोजना में तेजी आएगी और हजारों परिवारों तक शुद्ध एवं नियमित पेयजल पहुंचेगा.
योजना के दूसरे चरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा, ताकि झरिया विधानसभा के अन्य क्षेत्रों को भी लाभ मिल सके. विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. फुसबंगला पुल के नीचे से पाइपलाइन बिछाने का निर्णय परियोजना के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.
विधायक प्रतिनिधि राजकिशोर जेना ने कहा कि विधायक के प्रयासों और विभागीय समन्वय से एनएचएआई की तकनीकी बाधा दूर हुई है. कार्य जल्द पूरा कर लोगों को पेयजल सुविधा दी जाएगी. बीजेपी एससी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार की अनदेखी से योजना की गति धीमी हुई है. अब सभी संबंधित विभागों को तत्परता दिखानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










