Dhanbad News: झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू 27 को रद्द रहेगी
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
विज्ञापन
धनबाद.
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रॉलिंग ब्लॉक के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसमें धनबाद से चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. 27 को गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद – झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. इस ट्रेन को 24 मार्च को भी रद्द रखा गया. स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन के रद्द होने की जानकारी मिली. वहीं 27 एवं 29 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस को बोकारो स्टील सिटी –पुनदाग खंड के बीच 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.परिवर्तित मार्ग से चलेगी सियालदह-बीकानेर एक्सप्रेस
दिल्ली मंडल के पातली स्टेशन पर साइडिंग कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहने वाला है. धनबाद स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 12259 सियालदह-बीकानेर एक्सप्रेस 27 मार्च को परिवर्तित मार्ग से चलेगी. ट्रेन नई दिल्ली-रोहतक-भिवानी बाइपास-हिसार-सादुलपुर होकर संचालित की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










