ePaper

Dhanbad News : केओसीपी आउटसोर्सिंग में काम बंदी आंदोलन से अलग हुआ जमसं बच्चा गुट

Updated at : 19 Jul 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : केओसीपी आउटसोर्सिंग में काम बंदी आंदोलन से अलग हुआ जमसं बच्चा गुट

Dhanbad News : केओसीपी आउटसोर्सिंग में काम बंदी आंदोलन से अलग हुआ जमसं बच्चा गुट

विज्ञापन

Dhanbad News : बस्ताकोला क्षेत्र के केओसीपी में सिंह नेचुरल रिसोर्सेस आउटसोर्सिंग कंपनी में एचपीसी वेतनमान को लेकर काम बंद किये जाने के आंदोलन में जमसं बच्चा गुट अलग हो गया है. बीसीकेयू के साथ बच्चा गुट भी बंद के समर्थन में था, लेकिन शुक्रवार को जमसं (बच्चा गुट) अलग हो गया. अब वह बंद न कर काम चालू करने के पक्ष में हैं. जमसं के सचिव मनोज सिंह ने अपने समर्थक मजदूरों को बंदी आंदोलन से अलग किया और कहा कि सिंह नेचुरल रिसोर्सेस आउटसोर्सिंग का काम मजदूर हित को देखते हुए शुरू होना चाहिए. एचपीसी वेतनमान मिलने से कुछ ही मजदूरों का भला होगा, लेकिन बाकी मजदूरों की रोजी-रोटी कैसे चलेगी. इसलिए मजदूरों ने यह निर्णय लिया है कि पूर्व में जिस तरह से वेतन मिल रहा था. उसी आधार पर सब कोई मिलजुल कर काम करेंगे. कहा कि कुछ लोग एचपीसीए की आड़ में अपना उल्लू सीधा करना चाह रहे हैं. मौके पर मजदूरों में अमृत महतो, विक्रम सिंह, बिट्टू सिंह, मुकेश पंडित, टिंकू पंडित, योगेंद्र रवानी, विजय महतो, हराधन प्रमाणिक, विकास सिंह, अनुराग सिंह, चंदन विश्वास, श्याम सिंह, पिंटू महतो, प्रदीप बांसफोड़, रंजीत महतो, उत्तम महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola