ePaper

Dhanbad News : जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र को दिन भर नहीं मिली बिजली, पानी को ले तरस गयी लाखों की आबादी

Updated at : 04 Jun 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र को दिन भर नहीं मिली बिजली, पानी को ले तरस गयी लाखों की आबादी

Dhanbad News : जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र को दिन भर नहीं मिली बिजली, पानी को ले तरस गयी लाखों की आबादी

विज्ञापन

Dhanbad News : जल संयंत्र केंद्र जामाडोबा में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से झरिया व पुटकी के आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बाधित रही. इस कारण करीब 10 लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी. जल संयंत्र केंद्र के कर्मियों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही जामाडोबा चार नंबर विद्युतापूर्ति केंद्र से बिजली बाधित रही. उसके कारण जलापूर्ति बाधित रही. शाम साढ़े छह बजे बिजली आयी, उसके बाद जलापूर्ति शुरू की गयी है. वहीं सोमवार को तीन घंटे, मंगलवार को तीन घंटे 40 मिनट तक जमाडा की बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सोमवार से ही झरिया व पुटकी के आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही. इससे स्थानीय लोगों में जमाड़ा के प्रति आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब भी पर्व-त्योहार आने वाला होता है, तो बिजली व पानी की समस्याएं शुरू हो जाती है. बकरीद में पानी की आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा. जमाडा जल संयंत्र केंद्र के जल कार्य अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति नहीं की जा रही है. बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद जलापूर्ति शुरू हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola