सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं चलीं तो खैर नहीं

Published at :14 Apr 2024 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं चलीं तो खैर नहीं

नगर आयुक्त ने किया एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, धनबाद,

मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित जनसंपर्क कार्यालय में गठित एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट व सोशल मीडिया पर चल रहे समाचारों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में चल रहे समाचारों की संधारण पंजी का बारीकी से अवलोकन किया. इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों को शीघ्र धनबाद पुलिस द्वारा गठित मीडिया सेल में प्रेषित करने का निर्देश दिया. वहीं लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से स्वीप एक्टिविटी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया. मौके पर जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, पुलिस उपाधीक्षक रचना खालको भी उपस्थित थे.

सिंदरी, पूर्वी टुंडी में निकली मतदाता जागरूकता रैली :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त धनबाद माधवी मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को लोकसभा चुनाव के निमित्त प्रखंड विकास पदाधिकारी बलियापुर राजेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सिंदरी नगर निगम क्षेत्र के राष्ट्रीय औसत से कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान 25 मई को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं प्रलोभन रहित मतदान करने की अपील की गयी. विदित हो कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों में विगत आम चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रह है. इसके अलावा पूर्वी टुंडी के बूथ नंबर 119 एवं 121 में देर संध्या कैंडल मार्च निकाल कर लोगों से मतदान करने की अपील की गयी. वहीं देर शाम सरायढेला स्थित पर्ल एग्जॉटिक अपार्टमेंट में आरडब्लूए कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया व लोगो ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola