Dhanbad News : पैन-इंडिया आइआइटी हैकाथॉन में आइएसएम फर्स्ट

Updated at : 29 Jan 2025 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : पैन-इंडिया आइआइटी हैकाथॉन में आइएसएम फर्स्ट

इंडिया एनर्जी वीक 2025 के तहत इस पैन इंडिया आइआइटी हैकथॉन का आयोजन हुआ था

विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम के छात्रों की टीम ने इंडिया एनर्जी वीक 2025 के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित पैन-इंडिया आइआइटी हैकाथॉन में प्रथम स्थान हासिल किया है. इस हैकथॉन के परिणाम की घोषणा नयी दिल्ली स्थित ओएनजीसी द्वारा आयोजित ‘एनर्जाइजिंग इंडिया : कैटेलाइजिंग ग्रोथ थ्रू स्टार्टअप इनोवेशन’ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की. आइआइटी आइएसएम की टीम ने कार्बन डॉइऑक्साइड अवशोषण और रूपांतरण के लिए नाइट्रोजन-डोप्ड मल्टीलेयर ग्रेफीन नैनोपाउडर के निम्न-लागत उत्पादन की एक पेटेंट प्रक्रिया विकसित की है. यह नवाचार बांस के पाउडर से उन्नत ग्रेफीन सामग्री तैयार करने का एक पर्यावरण के लिए अनुकूल समाधान तैयार किया है, जो कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में सहायक है. टीम में सयंतिका थंदर (एमटेक, केमिकल), रिया जायसवाल (एमटेक, केमिकल), मोहम्मद फहीम (बीटेक, केमिकल) और मोहम्मद मोदस्सिर अशरफ (बीटेक, केमिकल) शामिल थे. इस परियोजना के गाइड केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो एजाज अहमद और डॉ अफाक अहमद खान है. हैकाथॉन का विषय “कार्बन कैप्चर, उपयोग और भंडारण था और निम्न लागत वाली नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का विकास था. इसमें आइआइटी बॉम्बे, दिल्ली, गुवाहाटी, खड़गपुर, मद्रास और रुड़की जैसे प्रमुख आइआइटी ने भाग लिया. विजेता टीम अपनी नवाचार परियोजना 14 फरवरी 2025 को यशोभूमि, दिल्ली में माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री को प्रस्तुत करेगी. इस उपलब्धि पर प्रो एजाज अहमद ने कहा कि यह सफलता आइआइटी आइएसएम धनबाद के छात्रों की इनोवेशन क्षमता को रेखांकित करती है और भारत की ऊर्जा संरक्षण के लक्ष्यों हासिल करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola