Dhanbad News: अपर समाहर्ता ने की सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य की जांच
Updated at : 27 Mar 2026 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल पर बिना अधिग्रहण चहारदीवारी निर्माण का आरोप
विज्ञापन
Dhanbad News: बीसीसीएल पर बिना अधिग्रहण चहारदीवारी निर्माण का आरोप
Dhanbad News: धनबाद के अपर समाहर्ता बिनोद कुमार गुरुवार को तेतुलमारी में संयुक्त क्षेत्रीय कार्यालय में झारखंड सरकार की सरकारी भूमि पर बीसीसीएल द्वारा बिना अधिग्रहण चाहरदीवारी निर्माण कराने की जांच करने पहुंचे. आजसू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो ने उपायुक्त तथा बाघमारा सीओ से शिकायत की थी. शिकायत में कहा है कि नगरी कला मौजा सरकारी भूमि एक एकड़ 59 डिसमिल है, जिसका खतियान झारखंड सरकार के नाम से है. बिना अधिग्रहण उक्त जमीन पर निर्माण कार्य रोकने की मांग की. अपर समाहर्ता बिनोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आलोक कागजात की जांच की जायेगी. फिलहाल स्थल को देखने आये थे. मौके पर देव नारायण महतो, गुड्डू रवानी, टुनटुन महतो, सुभाष महतो आदि थे.चहारदीवारी निर्माण को लेकर विवाद, काम रोका
सिजुआ, कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के समीप चहारदीवारी निर्माण कार्य नगरीकला के हरिशंकर रवानी ने कुछ जमीन अपनी होने का दावा करते हुए काम रोक दिया है. सूचना मिलते ही बीसीसीएल अधिकारी व सीआइएसएफ जवान पहुंचे. हरि शंकर रवानी का कहना है कि उक्त प्लॉट उनके दादा ने 1945 में नगरी कला निवासी रामेश्वर कुम्हार से खरीदी है. झारखंड सरकार को लगान दे रहे हैं. सिजुआ क्षेत्र के भू संपदा पदाधिकारी बीबी सिंह का कहना है कि उक्त जमीन का अधिग्रहण कर नौकरी दी गयी है. इसके बावजूद दावा किया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




