Dhanbad News : असर्फी हॉस्पिटल में नर्सों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : असर्फी हॉस्पिटल में नर्सों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस : दीप प्रज्वलित कर व केक काट की गयी कार्यक्रम की शुरुआत

विज्ञापन

असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड व असर्फी कैंसर संस्थान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व केक काट की गयी. रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नर्सिंग स्टाफ ने जोश व उत्साह के साथ भाग लिया. इस अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने नर्सों को “सच्चा नायक ” कहकर उनके सेवाभाव की सराहना की. नर्सिंग अधीक्षक मनीता खंडेल ने कोविड जैसे संकट नर्सों की अतुलनीय भूमिका को रेखांकित किया. समारोह में सभी नर्सों को सम्मानित किया गया व उनके सेवा व समर्पण के लिए धन्यवाद दिया गया. मौके पर निदेशक डॉ नयन प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola