आश्रित को किया बीमा दावा का भुगतान

Updated at : 23 Apr 2024 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
आश्रित को किया बीमा दावा का भुगतान

बैंक में लाभार्थी को चेक मिला

विज्ञापन

राजगंज.

राजगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत फेनु देवी को उनके पति वंशीधर महतो की मौत के बाद बीमा दावा के तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया. मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार, आरबीओ धनबाद ग्रामीण ने चेक सौंपा. मौके पर शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह, फील्ड ऑफिसर संजय कुमार, सेवा प्रबंधक रोहन कुमार बरनवाल, महादेव सिंह, संतोष कुमार दास, शिवम राय आदि थे. वंशीधर महतो ने एसबीआइ राजगंज शाखा पीएम जीवन ज्योति योजना का बीमा कराया था. उसने सालाना प्रीमियम चार सौ छत्तीस रुपये भुगतान किया था. इसके बाद पीलिया से उसकी मौत हो गयी थी.

वैन के धक्के से बाइक सवार युवक घायल :

बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड पर डांगेपाड़ा के पास सोमवार को मारुति वैन के धक्के से कांड्रा निवासी बाइक सवार भागीरथ गोराईं घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि भागीरथ निरसा से बलियापुर होकर अपना घर कांड्रा जा रहा था. डांकेपाड़ा के पास वैन से उसे धक्का मार दिया. सूचना पाकर बलियापुर पुलिस ने वैन व बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola