Dhanbad News: वेलफेयर टीम ने किया डुमरा रीजनल अस्पताल का निरीक्षण

Updated at : 30 Jan 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: वेलफेयर टीम ने किया डुमरा रीजनल अस्पताल का निरीक्षण

Dhanbad News: बीसीसीएल मुख्यालय के कार्मिक प्रबंधक प्रभात कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय वेलफेयर टीम ने बुधवार को डुमरा रीजनल अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

डुमरा रीजनल अस्पताल का निरीक्षण करती टीम. Dhanbad News: बीसीसीएल मुख्यालय के कार्मिक प्रबंधक प्रभात कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय केंद्रीय वेलफेयर टीम ने बुधवार को डुमरा रीजनल अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम के सदस्यों ने भर्ती मरीजों से भोजन, नाश्ता व इलाज के बारे में पूछताछ की. मरीज वार्ड, शौचालय, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, एक्स-रे, पीएमई, रसोई कक्ष, मेडिसिन कक्ष, रिकॉर्ड रूम, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट व हॉस्पिटल कॉलोनी का जायजा लिया. एंबुलेंस के संचालन व रख रखाव की जानकारी ली. चालक नहीं मिला. टीम के सदस्यों ने कहा कि डुमरा अस्पताल की स्थिति पर पहले बहुत सुधार हुआ है. अस्पताल की खामियों को बोर्ड मीटिंग में उठाया जायेगा सीएमओ डॉ बीके राम ने बताया कि अस्पताल को डिजिटल बनाया गया है. अस्पताल को नये कलेवर में लाने का काम शुरू कर दिया गया है. अत्याधुनिक मशीनें मंगायी जा रही है. गायनेकोलॉजिस्ट, इएनटी, ऑर्थोपेडिक सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रकिया चल रही है. सदस्यों ने कहा कि अस्पताल में व्याप्त खामियों को बोर्ड की बैठक में उठाया जायेगा. मौके पर जीएम पीयूष किशोर, एजीएम जीके मेहता, वेलफेयर कमेटी सदस्यों में गंगा सागर राय ( बीएमएस), लक्ष्मण महतो (एटक ), एसएस डे (कोइमपं), संजीत सिंह (जमसं), जेके झा (सीटू), सीएमओ डॉ बीके राम, डॉ एनडी अशहद अंसारी, एपीएम विवेक पाठक, कार्मिक प्रबंधक प्रशासन हेमंत कुमार हेना, सिविल इंजीनियर दीपक कुमार, सुरक्षा अधिकारी बीडी प्रसाद आदि थे. आइसीयू की व्यवस्था कराने की मांग वेलफेयर कमेटी सदस्यों ने समीक्षा बैठक में अस्पताल में आइसीयू की व्यवस्था की मांग की. इस पर सीएमओ ने कहा कि मरीजों के लिए इएनटी की मशीन आ गयी है. एक्सरे, हेल्थ केयरिंग सहित अन्य अत्याधुनिक मशीन के लिए मुख्यालय प्रपोजल भेजा गया है. नयी मशीनें आते ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास : जीएम एरिया जीएम पीयूष किशोर ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है. नयी मशीनें मंगायी जा रही है. आने वाले समय में रीजनल अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. ओपीडी को भी बेहतर किया जा रहा है. 20 पारा मेडिकल कर्मी कार्यरत हैं. चिकित्सा कर्मियों व एंबुलेंस की कमी दूर कर ली गयी है. अब लोगों की शिकायत नहीं रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola