Dhanbad News: केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई : राजेश ठाकुर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: केंद्र की गलत नीतियों से बढ़ रही महंगाई : राजेश ठाकुर

Dhanbad News: ईद मिलन समारोह में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन

Dhanbad News: जोड़ापोखर स्थित शालीमार खेल मैदान में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम की ओर से रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल हुए. इस दौरान श्री ठाकुर ने कहा कि भारत दुनिया की देशों में मजबूत स्थिति में है. प्रधानमंत्री चाहे तो युद्ध खत्म करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है. सरकार की गलत औद्योगिक एवं आर्थिक नीति के चलते लोग त्राहिमाम हैं. इसका असर आगामी पांच राज्यों में होनेवाली चुनाव पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश हित तथा जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं. लेकिन मोदी सरकार ने उनके मुद्दों को नजर अंदाज कर रही है. इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. मौके पर कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, जमसं (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बृजेंद्र प्रसाद सिंह, मदन महतो, पार्षद मुनीलाल रविदास, सत्यपाल सिंह ब्रोका, आरिफ आलम, इम्तियाज अली, मो जाहिर, भाजपा नेता रूपेश पासवान, गफ्फार अंसारी, मो इम्तियाज आदि थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola