मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ताओं का बढ़ा जुटान
Updated at : 03 Jun 2024 12:12 AM (IST)
विज्ञापन

हर प्रमुख दल के कार्यकर्ता कर रहे जीत का दावा
विज्ञापन
विशेष संवाददाता, धनबाद,
धनबाद लोकसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम के बाहर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जुटान होने लगा है. यहां कांग्रेस एवं भाजपा के कैंप में रविवार को पूरी चहल-पहल दिखी. कृषि बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप भाजपा का टेंट बना है. रविवार को यहां भाजपा प्रत्याशी सह बाघमारा विधायक ढुलू महतो पहुंचे. सभी की हौसला अफजाई की. कहा कि भारी मतों से जीत होगी. पूरे देश में भाजपा का लहर चल रहा है. एक्जिट पोल से भी स्पष्ट है कि भाजपा एवं सहयोगी दल मिशन 400 पार का नारा पार कर रही है. इस दौरान भाजपा नेता मोहन कुंभकार, भृगुनाथ भगत, अजय कांत सिन्हा, बलदेव महतो सहित कई नेता मौजूद थे. सभी ने जीत का दावा किया.कांग्रेस के कैंप कार्यालय में भी जोश :
यहां सड़क की दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कैंप कार्यालय बनाया गया है. यहां पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह मोर्चा संभाले हुए थे. पार्टी के कई बड़े नेता भी यहां बैठे हुए थे. सब नेता धनबाद सीट से जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे थे. उनलोगों का कहना था कि नतीजा एक्जिट पोल के विपरीत आयेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




