सिंदरी में बेटे ने पिता पर चलायी तलवार, कान कटा

घायल पिता ने सिंदरी थाने में की शिकायत, मामला दर्ज
सिंदरी थाना अंतर्गत रोहड़ाबांध केडी 89 कॉलोनी निवासी करण कुमार (23 वर्ष) ने अपने पिता राजेश राम की तलवार से कान काट दिया. पिता ने कहा कि बेटा घर में बैठा हुआ था. घर का काम करने के लिए बोला तो वह हल्ला करने लगा. बातचीत के दौरान बहस हुई. उसके बाद घर से बाहर निकला और घास काटने वाली तलवार से सिर पर वार कर दिया. लेकिन बचने के लिए पिता ने सिर को बचाया तो उनके कान पर तलवार की चोट लगी, जिससे उनका बायां कान कट गया. इसकी शिकायत सिंदरी थाना में की गयी है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पुत्र करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. बुधवार को उसे जेल भेजा जायेगा.
जमीन पर कब्जा को ले मारपीट, मामला दर्ज
बाघमारा थाना क्षेत्र की खानूडीह बस्ती निवासी उदय शंकर पांडेय ने बाघमारा थाने में बगल रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ़ साजिश के तहत न्यायालय में जाली दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं मारपीट करने की शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने बालेश्वर पांडेय, उनके पुत्र मिथिलेश पांडेय एवं कमलेश पांडेय के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










