DHANBAD NEWS : साली को फोन से तंग करने को लेकर सड़क पर भिड़ंत, जीजा गंभीर

Updated at : 30 Sep 2024 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : साली को फोन से तंग करने को लेकर सड़क पर भिड़ंत, जीजा गंभीर

सहकर्मी के फोन से कॉल करना पड़ा भारी, धनबाद-बोकारो सड़क पर करकेंद नेहरू पार्क के पास खूब चले लात-घूसे

विज्ञापन

धनबाद-बोकारो सड़क पर करकेंद नेहरू पार्क के पास रविवार की शाम करीब सात बजे दो गुटों में हुई झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जाता है कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा हाजरा बस्ती व करकेंद पार्क के सामने स्थित मुहल्ला के युवकों के बीच एक युवती के साथ चैट करने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि दोनों ओर से जमकर लात घुसे, डंडे चलने लगे. बीच सड़क पर करीब दोनों पक्षों के दो दर्जन युवक एक दूसरे पर खूब लात घुसे चलाये. इस दौरान वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए रूक गया. घटना में हाजरा बस्ती के 26 वर्षीय उमेश नामक युवक के सिर पर चोट लगी है. उमेश के साथ आये एक युवक का मोबाइल गुम हो गया. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुटकी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. उमेश को इलाज के लिए भेजा.

क्या है मामला :

घायल उमेश ने बताया कि मटकुरिया में एक ही कंपनी में वह और करकेंद पार्क के सामने स्थित मुहल्ला के मनीष कुमार काम करते है. उसने किसी कारण एक दिन मनीष के मोबाइल से अपनी साली को फोन किया था. इसके बाद मनीष उसकी साली को फोन चैट पर परेशान करने लगा. लगातार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. रविवार की शाम को पार्क के पुनः मना करने आया था. इस बीच मनीष व उसके दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola