Dhanbad News: बकाया भुगतान नहीं हुआ तो कतरास में 31 से फिर बंद होगी जलापूर्ति

कतरास शहरी जलापूर्ति योजना में जुटी एजेंसी के कर्मचारियों ने वेतन का भुगतान नहीं होने पर जलापूर्ति का काम बंद करने की चेतावनी दी है.
धनबाद.
कतरास शहरी जलापूर्ति योजना को एक बार फिर से बंद करने की चेतावनी कर्मचारियों ने दी है. कर्मचारियों ने एजेंसी को कहा है कि 31 जनवरी तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो जलापूर्ति कार्य नहीं करेंगे. कर्मचारियों की चेतावनी के बाद कतरास शहरी जलापूर्ति योजना के संचालन व संपोषण करने वाली एजेंसी हाइड्रोफ्लो साेल्यूशन के विमलेश सिंह ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग प्रमंडल टू के कार्यपालक अभियंता को पत्र देकर लंबित विपत्र के भुगतान की मांग की है, ताकि कर्मचारियों को बकाया राशि का भुगतान किया जा सके.विभाग से भुगतान करने का आग्रह
पत्र में कहा गया है कि अनेक बार पत्र के माध्यम से आग्रह करने पर भी विभाग की ओर से लंबित 12 माह का बिल भुगतान के लिए समर्पित किया गया है, इसका भुगतान अब तक नहीं मिला है. भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं दिया जा सका है. कर्मचारी 11 से 13 जनवरी तक हड़ताल पर चले गये थे. इससे जलापूर्ति बंद होने पर 13 जनवरी को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कर्मियों को 31 जनवरी तक बकाया वेतन का भुगतान करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करायी गयी. इसके बाद भी भुगतान की प्रक्रिया नहीं की गयी है. विभागीय उदासीनता के कारण आगे काम जारी रखने में काेई रूचि नहीं है.
31 से हड़ताल :
उन्होंने कहा कि हर हाल में 30 जनवरी से पूर्व बकाया विपत्र का भुगतान नहीं होता है तो 31 जनवरी से कर्मचारियों द्वारा जलापूर्ति बंद देने की जानकारी दी गयी है. इससे उत्पन्न किसी भी विपरीत परिस्थिति के लिए ठेकेदार जिम्मेवार नहीं होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




