Dhanbad News: पति पर देह व्यापार में धकेलने का आरोप, केस दर्ज

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 18 Mar 2026 12:50 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: ईस्ट बसुरिया पुलिस कर रही घटना की जांच

विज्ञापन

Dhanbad News: ईस्ट बसुरिया पुलिस कर रही घटना की जांच Dhanbad News: आठ लेन मार्ग बौआकला निवासी पोर्टल संचालक पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए ईस्ट बसुरिया ओपी में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह झरिया की रहने वाली है. एक दिसंबर 2025 को बौआकला निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी. शादी से पहले बताया गया था कि दूल्हा सीसीएल में इंजीनियर है. शादी के समय मेरे पिता से नगदी एवं गहने समेत कुल आठ लाख रुपये तथा एक कार दहेज में ली गयी थी. विवाह के कुछ दिनों बाद पता चला कि पति कोई नौकरी नहीं करता है. न्यूज पोर्टल चलाता है. इस बारे में पति से पूछा, तो उसने मारपीट की. एक दिन मेरे कमरे में एक अंजान व्यक्ति आया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. गलत नीयत से मेरे साथ जबरदस्ती की. शोर मचाने पर उक्त व्यक्ति ने कहा कि चिल्लाने से कुछ नहीं होगा. इसके बदले में मैंने तुम्हारे पति को पांच हजार रुपये दिया है. किसी तरह कमरे से बाहर आयी तो बरामदे में मेरे पति समेत उनके परिजन बैठे थे. शिकायत करने पर कहा कि अपने पिता से और पांच लाख रुपये लेकर आयो, नहीं तो इसी तरह पैसा कमा कर देना पड़ेगा. इस संबंध में ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने कहा मामले में दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola