Dhanbad News: शादी से एक दिन पहले होटल संचालक की मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला

Updated at : 17 Feb 2025 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: शादी से एक दिन पहले होटल संचालक की मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला

Dhanbad News: बरोरा के होटल संचालक विक्की कुमार की शनिवार की रात अस्पताल में मौत हो गयी. 16 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी.

विज्ञापन

विक्की कुमार का फाइल फोटोDhanbad News: बरोरा थानांतर्गत मुराइडीह बस्ती निवासी टीकाराम महतो के पुत्र होटल संचालक विक्की कुमार (28) की मौत रांची मेदांता में शनिवार की रात इलाज के दौरान हो गयी. विक्की की शादी 16 फरवरी रविवार को मुराइडीह बस्ती स्थित शिव मंदिर में होने वाली थी. तैयारी पूरी हो चुकी थी. निमंत्रण कार्ड बंट गये थे. घर में शादी की खुशी का माहौल था, पर दुल्हा विक्की की मौत से घर की खुशी मातम में बदल गयी. रविवार को अलसुबह शव पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक का दाह संस्कार खोदो नदी घाट पर कर दिया गया.

नौ फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बताया जा रहा है कि नौ फरवरी को अचानक तबीयत खराब होने पर धनबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यहां उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. रांची मेदांता में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी. मृतक मुराइडीह बस्ती हीरक मोड़ पर विक्की होटल का संचालन कर रहा था. वह दो भाइयों में बड़ा था. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुखिया अनिता देवी, पंसस गेंदा देवी, पूर्व पंसदस नवीन सिंह, मोहन महतो ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola