Dhanbad News: होमगार्ड बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता व लेखन परीक्षा आज से

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली को लेकर शारीरिक दक्षता व लेखन परीक्षा आज से

जिले में प्रखंडवार छह से 22 अप्रैल तक आयोजित होगी परीक्षा

विज्ञापन

जिले में होमगार्ड (गृह रक्षक) के रिक्त पदों पर बहाली को लेकर सोमवार से शारीरिक दक्षता व लेखन परीक्षा शुरू होगी. यह परीक्षा प्रखंडवार 22 अप्रैल तक चलेगी. इसके तहत छह अप्रैल को पूर्वी टुंडी, सात को टुंडी, आठ को कलियासोल, नौ को बलियापुर, 10 को निरसा व एग्यारकुंड, 11 को तोपचांची, 13 को गोविंदपुर, 15 को बाघमारा, 16 को गोविंदपुर व बाघमारा (महिला) के लिए परीक्षा आयोजित होगी. वहीं 17 अप्रैल को धनबाद, 18 को महिला शहरी गैर तकनीकी, 20 को पुरुष शहरी गैर तकनीकी, 21 को पुरुष शहरी गैर तकनीकी व महिला-पुरुष के शहरी गैर तकनीकी के लिए 22 अप्रैल को भी परीक्षा आयोजित होगी. रविवार को ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद व एसडीएम लोकेश बारंगे ने परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान एसपी ग्रामीण ने बताया कि इसमें लगभग 1500 अभ्यर्थी भाग लेंगे.

400 मीटर का होगा ट्रैक

शारीरिक दक्षता के लिए दौड़ प्रक्रिया में एक ट्रैक 400 मीटर का बनाया गया है. ऐसे में 1600 मीटर दौड़ के लिए अभ्यर्थियों को चार राउंड दौड़ लगानी होगी. बता दें कि दौड़ प्रक्रिया को इस बार चिप सिस्टम आधारित किया जायेगा. इसमें मैनुअल तरीके से दौड़ के समय को नोट करना नहीं होगा. समय अपने आप डिजिटल माध्यम से रिकार्ड हो जायेगा. इसमें किसी त्रुटि या पक्षपात की आशंका समाप्त हो जायेगी. वहीं परीक्षा के लिए स्टेडियम लेआउट, विधि व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकास प्रबंधन, पंजीकरण काउंटर, वेटिंग एरिया, पेयजल, शौचालय व मेडिकल सुविधाओं की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola