ePaper

पूरा देश अंधेरे में डूब जायेगा, झामुमो स्थापना दिवस समारोह से हेमंत सोरेन ने दी केंद्र को धमकी, देखें Video

Updated at : 04 Feb 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
hemant soren threat jmm foundation day

धनबाद में झामुमो स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

Hemant Soren Threat: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र को धमकी दी है कि अगर उसे 1.36 लाख करोड़ रुपए नहीं मिले, तो वह देश को अंधेरे में डुबो देंगे. कोयले की सप्लाई बंद कर देंगे. जरूरत पड़ी तो खदानों को भी बंद करवा देंगे.

विज्ञापन

Hemant Soren Threat to Center|धनबाद, संजीव झा : झारखंड के मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बड़ा बयान दिया है. कहा है कि केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी मद में बकाया राशि की वसूली के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. अपने हक के लिए जरूरत पड़ी, तो खदान भी बंद करायेंगे. उन्होंने कहा कि कोयला रोक देंगे, तो पूरा देश अंधकार में डूब जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) के कार्यालय बिचौलियों के अड्डा बन गये हैं. खासकर अंचल कार्यालयों में जमीन दलाल सक्रिय हैं. सरकार की इस पर पैनी नजर है. जल्द ही कुछ भ्रष्ट अंचल अधिकारियों को बर्खास्त किया जायेगा.

धनबाद में मना झामुमो का 53वां स्थापना दिवस समारोह

हेमंत सोरेन मंगलवार को धनबाद के गोल्फ मैदान में झामुमो के 53वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कोयला मंत्री रांची आये थे. उनसे झारखंड सरकार ने साफ कहा कि झारखंड में चल रही कोयला खदानों की जमीन के बदले उतना ही मुआवजा देना होगा, जो राज्य सरकार तय करेगी. अगर यह सौदा मंजूर नहीं है, तो केंद्र सरकार कोयला खदानों को बंद कर दे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मांगने से नहीं मिलता अधिकार, लड़ना पड़ता है – हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने कोयला मंत्री से साफ कह दिया था कि बकाया 1.36 लाख करोड़ का भुगतान करायें. इस मुद्दे पर राज्य सरकार गंभीर है. स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, ‘हम सत्ता में जरूर हैं. लेकिन, अपने अधिकार के लिए लड़ना जानते हैं. मांगने से अधिकार नहीं मिलता. लड़ना पड़ता है. अभी तो हक मांगना शुरू किये हैं. यहां की जिन जमीनों से कोयला निकाला जा चुका है, उस जमीन को भी वापस लेंगे.’

भ्रष्टाचार पर जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति – सीएम

सीएम ने कहा कि राज्य में कहां क्या हो रहा है, इन सबकी जानकारी मिल रही है. बीडीओ व सीओ ऑफिस को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. खासकर जमीन को लेकर सीओ कार्यालय में सक्रिय बिचौलिए गड़बड़ी करा रहे हैं. गरीबों को परेशानी हो रही है. जल्द ही कुछ सीओ पर कार्रवाई होगी. कुछ सीओ बर्खास्त किये जायेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार फिर से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू होगा. पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे. उसका निराकरण करेंगे.

मंईयां सम्मान योजना की राशि का करें सदुपयोग – मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पहली बार पूरे देश में एक साथ 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा रही है. आज पूरे देश में मंईयां सम्मान योजना की चर्चा है. झारखंड में भाजपा इस योजना को रेवड़ी बता रही थी. अभी दिल्ली के चुनाव में भाजपा यही वादा कर रही है. हेमंत सोरेन ने महिलाओं से अपील की कि मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग करें. छोटी-छोटी बचत कर गाय खरीद सकती हैं. महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनें. मंईयां सम्मान योजना के बाद अब किसी को पीडीएस का राशन नहीं बेचना पड़ेगा, न ही साइकिल बेचनी पड़ेगी.

झामुमो के कुछ पत्ते गिरे हैं, पेड़ नहीं – हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कोविड काल में 2 मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और जगरनाथ महतो जनसेवा में शहीद हो गये. यह पार्टी के लिए एक झटका है, पर झामुमो के कुछ पत्ते गिरे हैं, पेड़ नहीं. कठिन समर में भी हम झुकते नहीं, थकते नहीं. यह सफर मजबूती से जारी रहेगा. नयी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. जनता के हित में काम किये हैं. हक के साथ मजदूरी मांगने जायेंगे.

फ्रॉड और दलालों से बच कर रहें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत किस घर में कितनी राशि जा रही है, यह फ्रॉड और दलालों को पता है. ऐसे लोगों से बचकर रहें. किसी तरह के प्रलोभन में नहीं आयें.

56 इंच वालों के लिए हमारे 56 विधायक काफी : कल्पना सोरेन

झामुमो स्थापना दिवस समारोह में गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि केंद्र के पास 56 इंच वाले हैं. उनसे निबटने के लिए हमारे पास 56 विधायक हैं, जो हर तरह से सक्षम हैं. कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य किया है. मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन बनकर जेल गये थे और वहां से गुरुजी बनकर बाहर निकले हैं. कल्पना ने कहा कि नवंबर में राज्य में हुए चुनाव में महिलाओं की जीत हुई है. जनता ने खासकर मंईयांओं ने विरोधी दलों की साजिशों का करारा जवाब दिया.

कार्यक्रम में ये लोग भी रहे मौजूद

कार्यक्रम को राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, विधायक मथुरा महतो व उमाकांत रजक ने भी संबोधित किया. इस दौरान पूर्व मंत्री बेबी देवी, महासचिव बिनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य आदि भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

Video: केंद्र से 1.36 लाख करोड़ बकाया दिलाने में करेंगे मदद, सरकार दे ब्रेकअप, बोले बाबूलाल मरांडी

मोबाईल फोन के रेडिएशन से कैंसर का खतरा, विश्व कैंसर दिवस पर बोले स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola