- जेएससीए में धनबाद और सिमडेगा की शानदार जीत
Updated at : 16 Apr 2024 7:55 PM (IST)
विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
धनबाद और सिमडेगा ने मंगलवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में धमाकेदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. धनबाद के टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में धनबाद की टीम ने सिद्धार्थ सिन्हा, दिव्यांशु कुमार और हर्ष कुमार की शानदार पारियों की मदद से खूंटी को 379 रनों से बुरी तरह रौंद दिया. वहीं जियलगोरा स्टेडियम में सिमडेगा ने पलामू को 245 रनों से हराया.धनबाद की टीम ने खूंटी को बड़े अंतर से हराया :
टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 418 रन बनाये. ओपनर सिद्धार्थ सिन्हा (135 रन, 108 गेंद, 19 चौके) और हर्ष कुमार (82 रन, 66 गेंद, 13 चौके) ने धनबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 25.2 ओवर में 206 रन जोड़े. बाद में दिव्यांशु कुमार ने 53 गेंदों में 98 रनों की अच्छी पारी खेली. उन्होंने 15 चौके व एक छक्का लगाया. वहीं आनंद राज ने अविजित 31 रन और प्रियांशु रंजन ने 27 रन बनाए. खूंटी के रणबीर कुमार कर ने 77 और आरव प्रसाद ने 69 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए. बाद में खूंटी की टीम 22 ओवर में सिर्फ 39 रनों पर आउट हो गई. अर्जुन ने सर्वाधिक नौ रन बनाये. आनंद राज ने 14 पर पांच और युवराज कुमार ने 11 रन पर तीन विकेट लिए. कुणाल कुमार सिंह और मो. काफिल को एक-एक विकेट मिला. प्लेयर आफ द मैच सिद्धार्थ सिन्हा को मैच रेफरी प्रकाश मुंडा ने पुरस्कार प्रदान किया. मौके पर धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम विश्वास उपस्थित थे.सिमडेगा ने पलामू को हराया :
जियलगोरा स्टेडियम में सिमडेगा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में नौ विकेट पर 331 रन बनाये. फैजान खान ने 74, अधर्व कुमार ने 51, वंश अरोड़ा ने 46 और यश कुमार महतो ने 43 रन बनाये. पलामू के युवराज कुमार ने 38 पर चार, यशराज शर्मा ने 15 पर दो विकेट लिए. इसके जवाब में पलामू की टीम 26.3 ओवर में 86 रन पर ऑल आउट हो गयी. आयुष कुमार तिवारी ने 33 और नमन नारायण गुप्ता ने 14 रन बनाये. अर्जुन ने 34 रन देते हुए छह विकेट लिए और प्लेयर आफ द मैच चुने गए. फैजान और सूर्योत्तम कुमार को दो-दो विकेट मिला.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




