Dhanbad News : ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई गंभीर

रतनपुर में खालसा होटल के पास जीटी रोड पर हुई दुर्घटना
गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड रतनपुर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार इंजमाम अंसारी (25) की मौत हो गयी. जबकि उसका चचेरा भाई शहबाज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना जीटी रोड पर रतनपुर में खालसा होटल के पास सोमवार की सुबह 9.30 बजे हुई. मृतक गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सरकारडीह गांव निवासी मोनाजरुल अंसारी का पुत्र था. मोनाजरुल सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक है. मृतक की शादी नहीं हुई थी. वह मटियाला पंचायत के पूर्व मुखिया मोजाहिद अंसारी के पुत्र शहबाज अंसारी के साथ बाइक से पंचेत पावर हाउस ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गये. मौके पर ही इंजमाम की मौत हो गयी. वहीं उसके साथ बैठा चचेरा भाई शहबाज घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम :
घटना से आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया है. गोविंदपुर के थाना प्रभारी मो रुस्तम अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान पूर्व मुखिया मोबिन अंसारी, मोजाहिद अंसारी व जाकिर अंसारी, बेलाल अंसारी, मोकीम अंसारी, अताउल अंसारी आदि पहुंचे. मोबिन अंसारी ने अंचल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार दुबे से बात की. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिवार को पूरी सहायता दी जायेगी. इसके बाद सड़क जाम हटा. रोड जाम लगभग एक घंटा तक रहा. जाम में कई एंबुलेंस भी फंसे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




