सामान्य प्रेक्षक ने ली कंटीन्जेंसी, कम्युनिकेशन, मेडिकल, फोर्स रिक्वायरमेंट प्लान की जानकारी

Published at :14 May 2024 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
सामान्य प्रेक्षक ने ली कंटीन्जेंसी, कम्युनिकेशन, मेडिकल, फोर्स रिक्वायरमेंट प्लान की जानकारी

लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की, हैंड्स ऑन ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित करने का दिया निर्देश

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, धनबाद,

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के थवसीलन ने निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित चुनाव संपन्न कराने के लिए कंटीन्जेंसी प्लान, कम्युनिकेशन प्लान, फोर्स रिक्वायरमेंट प्लान तथा गर्मी को देखते हुए मेडिकल प्लान की जानकारी ली. श्री थवसीलन ने सोमवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, सभी एआरओ व सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने चुनाव कार्य में लगे सभी मतदान पदाधिकारी, माइक्रो ऑब्जर्वरों, सेक्टर मजिस्ट्रेट को इवीएम की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया. वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभावार एआरओ, एइआरओ, स्टैटिक सर्विलांस टीम, फ्लाइंग स्क्वायड टीम, विडियो सर्विलांस टीम, उत्पाद विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने कृषि बाजार समिति, धनबाद पॉलिटेक्निक तथा निरसा पॉलिटेक्निक डिस्पैच सेंटर व स्ट्रांग रूम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कृषि बाजार समिति से सिंदरी, टुंडी एवं बाघमारा, धनबाद पॉलिटेक्निक से धनबाद व झरिया तथा निरसा पॉलिटेक्निक से निरसा विधानसभा के लिए चुनावी सामग्री डिस्पैच की जायेगी. मतदान संपन्न होने के बाद सिंदरी, झरिया, धनबाद, निरसा, बोकारो व चंदनकियारी से पोल्ड इवीएम कृषि बाजार समिति में बने स्ट्रांग रूम में जमा होंगे. मतगणना भी बाजार समिति प्रांगण में ही होगी.

वाहन जांच के लिए बने हैं चेक नाका :

उपायुक्त ने बताया कि वाहनों की जांच के लिए इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक नाका बनाये गये हैं. धनबाद, झरिया व बाघमारा में अतिरिक्त फ्लाइंग स्क्वायड टीम व स्टैटिक सर्विलांस टीम प्रतिनियुक्त की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने धनबाद संसदीय क्षेत्र में मतदाता, मतदान केंद्र, मतदान भवन, पर्दानशीन बूथ, महिला बूथ, पीडब्ल्यूडी व यूथ द्वारा संचालित बूथ, वाहनों की उपलब्धता, सेक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या, प्रशिक्षण सहित अन्य तैयारियां की जानकारी दी. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीसीएलआर संतोष गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola