Dhanbad News: गया जी के ट्रेन मैनेजर की गोमो में मौत

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 27 Mar 2026 1:22 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: गोमो से मालगाड़ी को लेकर जाना था गया जी, अप यार्ड में गिरा पड़ा था दीपक पासवान

विज्ञापन

पति के शव से लिपट कर बिलखती पत्नी. Dhanbad News: गोमो से मालगाड़ी को लेकर जाना था गया जी, अप यार्ड में गिरा पड़ा था दीपक पासवान Dhanbad News: गया जी के ट्रेन मैनेजर दीपक कुमार पासवान (42) की बुधवार की देर रात ड्यूटी के दौरान गोमो के अप यार्ड में मौत हो गयी. इससे रनिंग कर्मचारियों में मातम पसर गया. बताया जाता है कि दीपक को रात 2:15 बजे ड्यूटी का कॉल मिला था. उन्हें गोमो से महाक्रेक नामक मालगाड़ी लेकर गया जाना था. मालगाड़ी अप यार्ड के चार नंबर लाइन पर खड़ी थी. चालक दल ने कंटिन्यूटी टेस्ट के लिए ट्रेन मैनेजर दीपक कुमार से वॉकी-टॉकी पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ. लोको पायलट ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी. स्टेशन मास्टर ने ट्रेन मैनेजर को ढूंढने के लिए एक रेल कर्मचारी को ट्रेन के ब्रेकयान के पास भेजा गया, जहां दीपक गिरा हुआ था. रेल चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हृदय गति रुकने से मौत होने की संभावना जतायी जा रही है. पत्नी-भाई और परिजन पहुंचे गोमो घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी प्रीति देवी, भाई, सास-ससुर सहित कई परिजन गुरुवार की सुबह गोमो रेल थाना पहुंचे. दीपक का शव देख सभी बिलखने लगे. पत्नी शव से लिपट कर कई बार बेहोश गयी. दीपक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं. गार्ड काउंसिल के शाखा अध्यक्ष प्रमोद कुमार,ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के डीबी दीन समेत कर्मियों ने परिजनों को ढाढस बंधाया. रेल पुलिस कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मौके पर हिमांशु कुमार, दिलशाद अहमद, एसके राय एनके गौतम, बैजू पासवान, डीके दास आदि थे. विदित हो कि कुछ दिन पहले हीरोडीह में ट्रेन मैनेजर मनोज कुमार की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गयी थी.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola