Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम ने मैथन में एक्सटेंशन सेंटर की चहारदीवारी पर लगाया गेट, ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated at : 30 Jan 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम ने मैथन में एक्सटेंशन सेंटर की चहारदीवारी पर लगाया गेट, ग्रामीणों ने किया विरोध

Dhanbad News:विधायक अरूप चटर्जी के आश्वासन पर ग्रामीण हुए शांत. विधायक ने कहा कि वैकल्पिक रास्ता के लिए की जायेगी पहल.

विज्ञापन

Dhanbad News: मैथन के संजय चौक के समीप आइआइटी आइएसएम विस्तारीकरण को लेकर जमीन की घेराबंदी के बाद संस्थान द्वारा गेट लगाने का स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंच कर बुधवार को जोरदार विरोध किया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ विधायक अरूप चटर्जी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा दास, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी हस्तक्षेप के ग्रामीण शांत हुए.

मैथन में आइआइटीआइएसएम का होना है विस्तार

बताया जाता है कि मैथन में आइआइटी आइएसएम का विस्तार होना है. इसके लिए सरकार की ओर से संस्थान को जमीन उपलब्ध करायी गयी है. संस्थान द्वारा जमीन की चहारदीवारी निर्माण कर बुधवार को गेट लगाया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और गेट लगाने का विरोध किया. ग्रामीणों का कहना है कि गेट लगाने से उनके आने-जाने का रास्ता बंद हो जायेगा. संस्थान पहले ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक रास्ता दे, फिर वहां गेट लगाये. ग्रामीणों का हंगामा देख मैथन पुलिस पहुंची. विधायक अरूप चटर्जी, भाजपा नेत्री दीपा दास ने पहुंच कर लोगों को शांत कराया. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जब तक निर्माण का काम चलेगा, गेट पर संस्थान द्वारा ताला नहीं लगाया जायेगा. जमीन सरकारी है. वहां कई दशक से दर्जनों परिवार रहते हैं. उनके लिए रास्ता देना होगा. जल्द ही विस्थापित हुए ग्रामीणों का पुनर्वास कराया जायेगा. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन ने कहा कि विकास कार्य होना चाहिए. लेकिन ग्रामीणों का भी पुनर्वास जरूरी है. मुख्यमंत्री से बात कर प्रभावित लोगों को मुआवजा व आवास दिलाने का काम करेंगे.

संस्थान पहले वैकल्पिक रास्ता दे, फिर गेट लगाये : दीपा दास

इधर भाजपा नेत्री दीपा दास ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण उक्त जमीन होकर आना-जाना करते हैं. संस्थान पहले लोगों को वैकल्पिक रास्ता दे, फिर गेट लगाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola