Dhanbad News : आइआइटी के 647 आवासों व संस्थानों में पाइपलाइन से होगी गैस की आपूर्ति

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : आइआइटी के 647 आवासों व संस्थानों में पाइपलाइन से होगी गैस की आपूर्ति

गेल गैस व आइआइटी धनबाद के बीच पीएनजी नेटवर्क विकास को लेकर समझौता, आइआइटी कैंपस में बनेगा गैस पाइपलाइन नेटवर्क

विज्ञापन

गेल गैस लिमिटेड और आइआइटी (आइएसएम) धनबाद के बीच सोमवार को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विकास को लेकर एक एमओयू हुआ है. इसके तहत कंपनी आइआइटी कैंपस में गैस पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित करेगी और 647 स्टाफ आवासों, हॉस्टल, मेस तथा कैंटीनों में घरेलू व वाणिज्यिक कनेक्शन के माध्यम से गैस की आपूर्ति करेगी. समझौते पर गेल गैस के स्थानीय जीएम व प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार आइआइटी के कुलसचिव प्रबोध पांडेय ने हस्ताक्षर किया. मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर धीरज कुमार, गेल गैस के सरत कुमार दास, तपन पलाई, मानब धौरिया, सागर सक्सेना, दिव्यांश त्यागी, नितुल हल्दर आदि थे.

धनबाद शहर में भी पाइपलाइन से गैस आपूर्ति की तैयारी :

गेल गैस लिमिटेड को धनबाद शहर में घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक इकाइयों में गैस आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है. वर्तमान में कंपनी सिंदरी क्षेत्र में घरेलू पीएनजी की आपूर्ति कर रही है और जल्द ही धनबाद शहर में भी चरणबद्ध तरीके से सप्लाई शुरू की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola