Dhanbad News : महादेव के अतिप्रिय सावन में पड़ रही चार सोमवारी

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 08 Jul 2025 1:13 AM

विज्ञापन

11 से शुरू हो रहा श्रावण मास, नौ अगस्त को होगा समापन

विज्ञापन

देवों के देव महादेव को अति प्रिय श्रावण मास 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. नौ अगस्त को समाप्त हो रहे सावन में चार सोमवारी पड़ रहा है. पंडित गुणानंद झा ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा नौ जुलाई को रात्रि एक बजकर 13 मिनट पर प्रवेश कर रहा है, जो 10 जुलाई को रात्रि एक बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. 11 जुलाई को उदया तिथि के साथ सावन शुरू हो जायेगा. सावन माह में शिव व शक्ति दोनों की आराधना की जाती है. सोमवार को महादेव व मंगलवार को मंगला गौरी की पूजा सुहागिनों द्वारा की जायेगी. सावन को लेकर कोयलंचल के शिवालयों में विशेष तैयारी की जा रही है. भूईंफोड़ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, भूतनाथ मंदिर मटकुरिया के अलावा अन्य मंदिरों में कहीं रूद्राभिषेक, तो कहीं भस्म शृंगार किया जायेगा. सावन में 14, 21, 28 जुलाई व चार अगस्त को सोमवारी की पूजा होगी. 15, 22, 29 जुलाई व पांच अगस्त को मंगला गौरी पर मां गौरी की पूजा कर सुहागिनें अखंड सुहाग का वरदान मांगेगी. नौ अगस्त को सावन का पूर्णिमा है. इस दिन भाई बहन के स्नेह का त्योहार रक्षा बंधन का मनाया जायेगा.

शिवालयों में बदलेगा समय :

पूरे सावन माह में शक्ति मंदिर में मंदिर का पट सुबह पांच बजे खुल जायेगा. जो 11.30 बजे बंद होगा. सोमवार को पट 12 बजे बंद किया जायेगा. संध्या में चार बजे पट खुलेगा. रात्रि पौने नौ बजे पट बंद किया जायेगा. प्रत्येक सोमवार को क रूद्राभिषेक व बाबा का शृंगार किया जायेगा. भोलेनाथ का शृंगार बेलपत्र, अकवन के फूल से किया जायेगा. भूईफोड़ मंदिर में सुह पांच बजे पट खुलेगा. सोमवार को पूरे दिन पट खुला रहेगा. खड़ेश्वरी मंदिर में सोमवार को बाबा का रूद्राभिषेक किया जायेगा. भस्म से शृंगार होगा.

पहली सोमवारी पर जल चढ़ाने निकले कांवरियां :

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए कुछ कांवरिया बाबाधाम के लिए निकल चुके हैं. बाबाधाम निकलने से पहले कोयलांचल के शिवालय पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर कांवर यात्रा को सफल करने का आशीष मांगा. कुछ कांवरिया सोमवार को जल उठाकर बाबाधाम के लिए निकलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola