Dhanbad News : भौंरा सात नंबर के एक बंद आवास से चार जिंदा बम जब्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा सात नंबर के एक बंद आवास से चार जिंदा बम जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News : भौंरा ओपी पुलिस ने शुक्रवार को शाम करीब 6.35 बजे गुप्त सूचना के आधार पर भौंरा सात नंबर में छापेमारी कर एक घर से चार जिंदा बम जब्त किये. इस दौरान वहां से एक युवक को हिरासत में ले लिया गया. बताया जाता है कि भौंरा ओपी प्रभारी को सूचना मिली थी कि भौंरा सात नंबर के एक घर में अवैध हथियार जमा किया जा रहा है. सूचना पर भौंरा ओपी प्रभारी सदलबल वहां पहुंचे. जांच पड़ताल के दौरान उक्त घर से चार जिंदा बम बरामद किये गये. हिरासत में लिये गये युवक से जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार व भौंरा ओपी प्रभारी सौरभ सुमन देर रात तक पूछताछ कर रहे थे. जानकारी के अनुसार उसने कई अहम जानकारियां दी हैं, हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola