राजगंज में सेना के जवान सहित चार घायल

राजगंज जीटी रोड सड़क दुर्घटना, जवान घायल
राजगंज. राजगंज ओवरब्रिज चालीबंगला के समीप शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में इंडिया रिजर्व बटालियन के जवान सहित उनके परिवार के चार लोग घायल हो गये. एक अन्य वाहन से चकमा खाकर जवान की कार (जेएच 10 सीबी 9037) डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी. सभी घायलों का इलाज चंद्रावती क्लिनिक में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना में एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल है. कार में चालक फंस गया था. काफी मुश्किल से उसे निकाला गया. पुलिस को कार से आइकार्ड मिला है, जिसमें चंदन कुमार राय, इंडिया रिजर्व बटालियन एक के कांस्टेबल लिखा है. जवान परिवार के साथ जामताड़ा जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










